scriptप्रज्ञा ने तोड़ दिया दिग्विजय का चक्रव्यूह, कार्यकर्ताओं ने लगाए जिंदाबाद के नारे | Pragya Singh Thakur win Lok Sabha election results 2019 | Patrika News

प्रज्ञा ने तोड़ दिया दिग्विजय का चक्रव्यूह, कार्यकर्ताओं ने लगाए जिंदाबाद के नारे

locationभोपालPublished: May 24, 2019 08:16:37 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

आठ विधानसभा क्षेत्रों में से छह में भाजपा को तो दो में कांग्रेस को मिली बढ़त

Pragya Singh Thakur win

Pragya Singh Thakur win

भोपाल-सीहोर की जनता ने अपना प्रतिनिधि चुनने से पहले पार्टी व उनके प्रत्याशियों के दावे और वादों को कसौटी पर कसा। कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ही दलों के प्रत्याशियों की सभा में लोगों का हुजूम उमड़ा। ऐसे में मुकाबला कांटे का माना जा रहा था।

गुरुवार को मतगणना के दरमियान रुझान आने शुरू हुए तो मोदी लहर पर सवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अंत तक बढ़त बनाए रखी। भोपाल लोकसभा सीट के तहत आने वाले आठ विधानसभा क्षेत्रों में से छह में भाजपा ने तो दो में कांग्रेस ने बढ़त बनाई।

जीते प्रज्ञा सिंह ठाकुर
वोट मिले 8,65,212

निकटतम प्रतिद्वंद्वी
दिग्विजय सिंह
वोट मिले 5,01,279

मतगणना स्थल पर गूंजे नारे

भोपाल की हाईप्रोफाइल सीट के परिणाम पर गुरुवार को देशभर की निगाह थी। प्रज्ञा 21 पहर मौन के बाद मतगणना स्थल पहुंचीं, दिग्विजय सुबह से ही डटे हुए थे। गणना स्थल पर बार-बार लगने वाले नारे प्रशासन को बैचेन तो कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा रहे थे।

प्रज्ञा के ‘मध्य’ में पहुंचते ही नारेबाजी

मतगणना स्थल पर मध्य विधानसभा की टेबल पर जब प्रज्ञा सिंह ठाकुर पहुंचीं तो गोडसे जिंदाबाद के नारे लगे। इस पर कांग्रेस समर्थकों ने गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। नारा लगाने वाले युवक को पुलिस ने बाहर करने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेसी एजेंटों ने विरोध किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा दीदी जिंदाबाद तो कांग्रेसियों ने दिग्गी राजा जिंदाबाद के नारे लगाए।

गणेश मंदिर पहुंच प्रज्ञा ने पहनी माला

प्रज्ञा सिंह ठाकुर मौन व्रत खोलने के बाद सीधे सीहोर के गणेश मंदिर पहुचीं। वहां विधि-विधान से पूजा की। बताया जाता है कि उन्होंने चुनाव के पहले प्रण लिया था कि वे तभी माला पहनेंगी, जब मोदी पूरे देश में चुनाव जीतेंगे। देशभर में भाजपा की बढ़त के रुझान आने के बाद प्रज्ञा ने चिंतामण गणेश मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर माला पहनी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो