scriptजिस बीजेपी सांसद को दिल से माफ नहीं करना चाहते मोदी, उसे केन्द्र में क्यों मिली बड़ी जिम्मेदारी ? | Pragya thakur: After pm Modi's anger there was a big responsibility | Patrika News

जिस बीजेपी सांसद को दिल से माफ नहीं करना चाहते मोदी, उसे केन्द्र में क्यों मिली बड़ी जिम्मेदारी ?

locationभोपालPublished: Nov 21, 2019 12:13:22 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देश भक्त कहा था।

जिस बीजेपी सांसद को दिल से माफ नहीं करना चाहते मोदी, आखिर उसे केन्द्र में क्यों मिली बड़ी जिम्मेदारी ?

जिस बीजेपी सांसद को दिल से माफ नहीं करना चाहते मोदी, आखिर उसे केन्द्र में क्यों मिली बड़ी जिम्मेदारी ?

भोपाल. लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कभी माफ नहीं कर पाऊंगा। पीएम मोदी ने जिस सांसद को नजर अंदाज किया था अब उसी सांसद को केन्द्र में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मध्यप्रदेश के भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को केन्द्रीय रक्षा समिति का सदस्य बनाया गया है। इस समिति के अध्यक्ष खुद देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह हैं।
book_2.jpg
प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत इस समिति में 21 लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों को शामिल किया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पीएम मोदी जिस सांसद से नाराज हैं उसे केन्द्र में बड़ी जिम्मेदारी कैसे मिल गई। क्या मोदी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को माफ कर दिया है।
जिस बीजेपी सांसद को दिल से माफ नहीं करना चाहते मोदी, आखिर उसे केन्द्र में क्यों मिली बड़ी जिम्मेदारी ?
क्या कहा था साध्वी ने
लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान फिल्म अभिनेता कमल हासन के बयान पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आगर-मालवा जिले में एक बयान दिया था। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देश भक्त कहा था। उन्होंने कहा-नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। उनको आतंकवादी कहने वाले लोग स्वयं की गिरेबानी में झांक कर देखें। ऐसा बोलने वालों को इस चुनाव में जवाब दे दिया जाएगा।
https://twitter.com/hashtag/DeshKaGauravModi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
अलग-थलग पड़ गईं थी साध्वी
इस बायन के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भाजपा में अलग-थलग पड़ गईं थी। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने साध्वी प्रज्ञा के बयान पर नाराजगी जताई थी। वहीं, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी ने भी साध्वी के मामले में बड़ा बयान दिया था। पीएम मोदी ने एक निजी चैनल को खरगोन में दिए इंटरव्यू में साध्वी के बयान पर कहा था- गांधी जी या गोडसे के बारे में जो बयान दिए गए हैं वो बहुत खराब है और समाज के लिए बहुत गलत हैं। ये अलग बात है कि उन्होंने माफी मांग ली लेकिन मैं उन्हें मन से कभी माफ नहीं कर पाऊंगा।
सेंट्रल हाल में किया था नजर अंदाज
भाजपा की जीत के बाद नई दिल्ली के सेंट्रल हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पीएम मोदी एनडीए की बैठक के बाद सभी नए सांसदों से मिल रहे थे। इस दौरान सभी सांसद एक-एक कर उन्हें बधाई दे रहे थे। जब साध्वी प्रज्ञा पीएम के पास पहुंची तो उऩ्होंने साध्वी प्रज्ञा से मुंह फेर लिया था और आगे बढ़ने का इशारा कर दिया था।
जिस बीजेपी सांसद को दिल से माफ नहीं करना चाहते मोदी, आखिर उसे केन्द्र में क्यों मिली बड़ी जिम्मेदारी ?
मोदी के स्वच्छता अभियान पर उठा चुकी हैं सवाल
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान पर भी सवाल उठा चुकी हैं। सीहोर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा था कि मैं शौचालय बनवाने और नाली साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बनी हूं। जिस काम के लिए सांसद बनी हूं उसे ईमानदारी से करूंगा। इस बयान के बाद भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें तलब किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो