script

रात 3 बजे हुआ था विवाद, सुबह गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, पति ने कहा- फांसी लगाई

locationभोपालPublished: Jul 12, 2019 01:43:54 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

मृत गर्भवती के शरीर पर चोट के निशान, पति ने कहा- फांसी लगाई खुदकुशी महिला की संदिग्ध मौत: पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरो

Pregnant woman's Suspicious death

रात 3 बजे हुआ था विवाद, सुबह गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, पति ने कहा- फांसी लगाई

भोपाल. छोला क्षेत्र में गर्भवती महिला ( pregnant woman ) की संदिग्ध मौत ( Suspicious death ) हो गई। मृतका की पीठ और चेहरे पर चोट के निशान हैं। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि महिला का पति पुलिस को फांसी लगाकर खुदकुशी ( sucide ) करना बता रहा है।

पुलिस जब घटना स्थल पहुंची तो बिस्तर पर महिला का शव पड़ा था। चौंकाने वाली बात यह कि कमरे में अपने सवा साल के बच्चे के साथ सो रहे पति को पत्नी के फांसी लगाने की भनक तक नहीं लगी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय सौम्या साहू पति दीपक राठौर, अटल अयूब नगर छोला में रहती थी। दोनों ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों से एक सवा साल का बच्चा है। सौम्या पांच माह की गर्भवती थी।

दीपक का कहना कि गुरुवार सुबह करीब आठ बजे उसकी नींद खुली तो पत्नी कमरे में ही फांसी के फंदे पर लटकी थी। उसे तुरंत ही फंदे से नीचे उतार पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि बुधवार को देर रात दीपक किसी परिचित की शादी से करीब तीन बजे लौटा था। इस दौरान दोनों के बीच विवाद भी हुआ था।

सौम्या के पिता बोले-बेटी की हत्या कर दी

शिव नगर छोला में रहने वाले सौम्या के पिता विद्यासागर साहू ने सौम्या के पति पर हत्या का संदेह है। उनका कहना है कि गुरुवार सुबह आठ बजे दीपक ने फोन कर बताया कि सौम्या की तबियत ज्यादा खराब है। जब वह घर पहुंचे, तो बेटी बिस्तर पर पड़ी थी। उसके चेहरे व पीठ पर निशान थे। विद्या सागर ने पति दीपक, ससुर अमृतलाल राठौर, सास, नंद पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है।

प्रेम विवाह के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई

सौम्या अपने पिता की इकलौती बेटी थी। बीई प्रथम वर्ष में प्रवेश के बाद दीपक ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी कर ली थी। शादी के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। विद्या सागर का कहना कि शादी के बाद से उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। दो साल में ससुराल पक्ष की मांग पर सोना व किस्तों में एक लाख रुपए दे चुके हैं। इसके बाद भी उसे परेशान किया जा रहा था।

पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह पता चलेगी। मृतिका के परिजनों के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आरएस रैंगर, टीआई छोला

ट्रेंडिंग वीडियो