scriptचार दिन का होगा इज्तिमा, पहले दिन होंगे इज्तिमाई निकाह | prepration start for aalmi tabligi ijtima | Patrika News

चार दिन का होगा इज्तिमा, पहले दिन होंगे इज्तिमाई निकाह

locationभोपालPublished: Oct 08, 2018 07:45:10 pm

इज्तिमा की इब्तिदा 23 नवम्बर से, तैयारी शुरू

ijtima bhopal

चार दिन का होगा इज्तिमा, पहले दिन होंगे इज्तिमाई निकाह

भोपाल। दुनिया के पांच बड़े इस्लामिक आयोजनों में से एक आलमी तब्लीगी इज्तिमा के लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। 71वां आयोजन 23 नवम्बर से शुरू होगा। ये पहली बार है जब इज्तिमा चार दिन का होगा। इससे पहले ये आयोजन तीन दिन का रहा है।
ईंटखेड़ी स्थित इज्तिमागाह पर आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है। यहां जगह का समतलीकरण किया जा रहा है। इसमें कई वालेन्टियर्स मदद के लिए हर रोज पहुंच रहे हैं। चार दिन के इस आयोजन के पहले दिन यहां से सामूहिक निकाह होंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अभी से शुरू हो गई है। प्रबंधन कमेटी के मुताबिक यहां से जो परिवार निकाह के इच्छुक हैं उन्हें विधिवत मसाजिद कमेटी स्थित काजियात में पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस रजिस्ट्रेशन की प्रति तब्लीगी मरकज मस्जिद शकूर खाँ में देना होगी। इज्तिमा प्रबंधन कमेटी के प्रवक्ता अतीक उर रहमान ने बताया कि इसके लिए जिम्मेदार तय किए गए हैं।
खिदमतगारों का रविवार को होगा जमावड़ा

इज्तिमा स्थल पर समतलीकरण का कार्य चल रहा है। इस रविवार बड़ी संख्या में लोग इस काम में हाथ बंटाने पहुंचेंगे। हर यहां वालेन्टियर्स काम कर रहे हैं। छुट्टी के दिन ये संख्या बढ़ जाती है।
चुनाव से दो दिन पहले हो जाएगा समापन

आलमी तब्लीगी इज्तिमा और प्रदेश में होने वाले चुनाव की तारीख आसपास हैं। इज्तिमा 23 नवम्बर से शुरू होकर 26 नवम्बर को समाप्त होगा। इसके दो दिन बाद 28 नवम्बर को प्रदेश में चुनाव होना है। इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि एक दिन का अंतर होने से इज्तिमा में आने वाले सहूलियत के साथ अपने घर पहुंच जाएंगे और अगले दिन मतदान कर सकेंगे।
पंद्रह देशों से आएंगी जमातें
इज्तिमा में दस लाख से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे। इनमें देश और प्रदेश के अलावा करीब पंद्रह देशों से भी लोग शामिल होने आएंगे। इसी के अनुसार यहां तैयारी की जा रही है। आयोजन में प्रशासन और सरकार भी पूरा सहयोग करती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो