भोपालPublished: Nov 13, 2022 07:20:14 pm
Shailendra Sharma
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दी राष्ट्रपति के एमपी दौरे की जानकारी...बोले-राष्ट्रपति का एमपी दौरा हमारे लिए गौरव की बात..
भोपाल. मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले भव्य आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनजातीय गौरव दिवस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने को लेकर कहा कि राष्ट्रपति का मध्यप्रदेश आगमन प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है और ये हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण राष्ट्रपति ने स्वीकार किया है। बता दें कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर शहडोल शहडोल के लालपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें 11 जिलों से एक लाख से ज्यादा आदिवासियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं।