script21 हजार 562 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही | Prevention of 21 thousand 562 people | Patrika News

21 हजार 562 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

locationभोपालPublished: Oct 17, 2018 08:59:28 am

767 अवैध हथियार जब्त

news

चुनाव आयोग ने जारी किए निर्देश, कहा – सोशल मीडिया में विज्ञापन के लिए मीडिया प्रमाणन अनिवार्य

भोपाल. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2018 तक कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिये 21 हजार 562 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है और 1 लाख 37 हजार 586 शस्त्र जमा कराये गये हैं। इसी दौरान 767 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं। 10 हजार 355 गैर जमानती वारंट तामील कराये गये हैं।
सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 8 लाख 1 हजार 104 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। इनमें से शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 6 लाख 41 हजार 820 प्रकरण और निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 1 लाख 59 हजार 284 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।
पंजीबद्ध प्रकरणों में शासकीय संपत्ति के 6 लाख 32 हजार 800 प्रकरणों में तथा निजी संपत्ति के 1 लाख 42 हजार 461 प्रकरणों में, इस तरह कुल 7 लाख 75 हजार 261 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी है। इसी अवधि में वाहनों के दुरूपयोग पर 3 हजार 244 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। चुनाव आयोग के अनुसार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी तक आयोग ने कई पार्टी और नेताओं पर कार्रवाई की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो