script

अब पूरी फीस वसूलेंगे प्राइवेट स्कूल, जारी हुआ आदेश

locationभोपालPublished: Nov 22, 2021 09:34:32 pm

Submitted by:

Faiz Faiz Mubarak

अब प्राइवेट स्कूल छात्रों से पूरी फीस भी ले सकेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है।

News

अब पूरी फीस वसूलेंगे प्राइवेट स्कूल, जारी हुआ आदेश

भोपाल. मध्य प्रदेश से कोरोना के सभी प्रतिबंध हटाने के बाद सोमवार शाम को प्रदेश सरकार द्वारा निजी स्कूलों को लेकर भी बड़ा आदेश जरी कर दिया है। पूरी क्षमता के साथ स्कूलों का संचालन करने के साथ साथ अब प्राइवेट स्कूल छात्रों से पूरी फीस भी ले सकेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के तहत कहा गया है कि, 8 जुलाई 2021 को जारी आदेश के सभी प्रतिबंध रद्द कर दिये गए हैं।

एसोसिएशन ऑफ अन एडेड प्राइवेट स्कूल के उपाध्यक्ष विनी राज मोदी के अनुसार, आदेश जारी होने के बाद अब से मध्य प्रदेश के सभी निजी स्कूल भी छात्रों से पूरी फीस ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि, अबतक सिर्फ मध्य प्रदेश ही ऐसा राज्या था, जहां के निजी स्कूल सिर्फ ट्यूशन फीस ही ले रहे थे।

 

पढ़ें ये खास खबर- जारी हुआ 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल, यहां देखें तारीख

News

गृहमंत्री ने दिये थे संकेत

https://twitter.com/schooledump?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि, इस संबंध में सोमवार सुबह ही मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी बयान दिया था। उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा था कि, ‘प्रदेश में स्कूल पूरी क्षमता के साथ खोले जाएंगे। आज शाम तक स्कूलों को खोलने के आदेश जारी होने की संभावना है।’

ट्रेंडिंग वीडियो