scriptप्रियदर्शनी राजे ने वोट करने के बाद कहा- 6 लाख वोटों से जीतेंगे महाराज सिंधिया | Priyadarshini Raje Scindia casts his vote at Gwalior | Patrika News

प्रियदर्शनी राजे ने वोट करने के बाद कहा- 6 लाख वोटों से जीतेंगे महाराज सिंधिया

locationभोपालPublished: May 12, 2019 02:02:40 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

गुना-शिवपुरी संसदीय सीट को सिंधिया परिवार का गढ़ कहा जाता है

Priyadarshini Raje Scindia

प्रियदर्शनी राजे ने गुना नहीं ग्वालियर में किया वोट, कहा- 6 लाख वोटों से जीतेंगे महाराज सिंधिया

भोपाल. प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। आम लोगों के साथ खास लोग भी मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। कांग्रेस सांसद और गुना-शिवपुरी से उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने मतदान किया। प्रियदर्शनी राजे ने शिवपुरी के फिजिकल स्थित साइंस कॉलेज के सामने शासकीय मावि तात्याटोपे स्कूल में वोट डाला। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में वोट डालने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र के लिए रवाना हो गए।


कहा- 6 लाख से ज्यादा वोटों से जीतेंगे महाराज
प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने वोट करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने लोगों से वोट करने की अपील ही। उन्होंने कहा कि सभी को मतदान करना चाहिए। इसके साथ ही प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति बहुत बेहतर है। उन्होंने कहा कि इस बार महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया 6 लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव जीतेंगे प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए गुना-शिवपुरी में लगातार चुनाव कैंपेन किया है। इस दौरान उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया से ज्यादा रैलियां और सभाएं की हैं। सिंधिया 2002 से लगातार गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से चुनाव जीत रहे हैं।
सिंधिया ने भी खुद के लिए नहीं किया मतदान
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद के लिए वोट नहीं किया है। उन्होंने ग्वालियर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनके साथ ग्वालियर लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा भी साथ रहे। मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि लोगों को प्रजातंत्र के इस उत्सव में भाग लेना चाहिए। भाजपा पर हमला करते हुए सिंधिया ने कहा कि भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं है भाजपा केवल एक चेहरे के आधार पर पूरे देश में चुनाव लड़ रही है। इस बार देश में यूपीए की सरकार बनेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो