script

प्रियंका गांधी को एमपी से राज्यसभा भेजने की तैयारी, सिंधिया-दिग्विजय भी रेस में

locationभोपालPublished: Feb 17, 2020 10:44:37 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

मध्यप्रदेश के लोकनिर्माण विभाग मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मांग की है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजा जाए।

प्रियंका गांधी को एमपी से राज्यसभा भेजने की तैयारी, सिंधिया-दिग्विजय भी रेस में

प्रियंका गांधी को एमपी से राज्यसभा भेजने की तैयारी, सिंधिया-दिग्विजय भी रेस में

भोपाल. मध्यप्रदेश कांग्रेस में इन दिनों जो सीनियर नेताओं की लड़ाई अब खुलकर जनता के सामने आ गई है। मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच तल्खियां बढ़ती जा रही हैं। इन तल्खियों के बीच कमलनाथ खेमे के कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एक बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद मध्यप्रदेश की सियासी गणित एक बार फिर से बदल सकता है। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस में कलह का एक कारण राज्यसभा सीट है।
क्या कहा सज्जन सिंह वर्मा ने
दरअसल, मध्यप्रदेश के लोकनिर्माण विभाग मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मांग की है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजा जाए। सज्जन सिहं वर्मा की इस मांग के बाद मध्यप्रदेश का सियासी गणित बदल सकता है। राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं जिसमें से दो सीट कांग्रेस को मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह एक बार फिर से राज्यसभा जा सकते हैं वहीं, दूसरे दावेदार के रूप में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी शामिल हैं लेकिन प्रिंयका गांधी का नाम आने के बाद कौन राज्यसभा जाएगा और कौन नहीं इसको लेकर अटकलें बढ़ने लगी हैं।
कमलनाथ ने की थी मीटिंग
हाल ही में मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों का कहना कि इस बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयानबाजी को लेकर भी चर्चा हुई है। वहीं, सज्जन सिंह वर्मा के बयान के बाद माना जा रहा है कि राज्यसभा सीट को लेकर भी कमलनाथ और सोनिया गांधी के बीच बातचीत हुई है।
कौन सी सीटें हो रही हैं खाली
मध्यप्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटें हैं। 3 सीटों का कार्यकाल 2020 में पूरा हो रहा है। जिन सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनमें कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, भाजपा के प्रभात झा और पूर्व मंत्री सत्य नारायण जाटिया का है। भाजपा के खाते में एक और कांग्रेस के खाते में एक सीट जाएगी लेकिन तीसरी सीट को लेकर पेंच फंस सकता है। जहां भाजपा को मुश्किलों का सामना कर पड़ सकता है जबकि कांग्रेस के पास संख्या बल है।
कई दावेदार हैं
दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं और इस समय वो केवल राज्यसभा सांसद हैं। ऐसे में ये माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह एक बार फिर से अपना दावा पेश कर सकते हैं। वहीं, अगर दिग्विजय सिंह अपना दावा पेश नहीं करते हैं तो वो पूर्व सीएम अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह का नाम आगे बढ़ा सकते हैं। अजय सिंह लोकसभा चुनाव में एक रैली के दौरान कह चुके हैं कि अगर मैं हार गया तो कार्यकर्ताओं का क्या होगा क्योंकि पार्टी मुझे तो राज्यसभा भेज देगी। अजय सिंह को दिग्विजय सिंह का करीबी भी माना जा रहा है। अजय सिंह का नाम मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रेस भी भी आ चुका है।

ट्रेंडिंग वीडियो