scriptमहाकाल के दर में पहुंचने वाली गांधी परिवार की 5वीं सदस्य हैं प्रियंका, दादी इंदिरा की तरह की पूजा | Priyanka Gandhi Vadra offers prayers at Mahakaleshwar temple in Ujjain | Patrika News

महाकाल के दर में पहुंचने वाली गांधी परिवार की 5वीं सदस्य हैं प्रियंका, दादी इंदिरा की तरह की पूजा

locationभोपालPublished: May 13, 2019 03:56:58 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी उज्जैन पहुंचे थे पर महाकाल के दर्शन नहीं किए थे।

Priyanka Gandhi
भोपाल. कांग्रेस की महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी सोमवार को पहली बार मध्यप्रदेश पहुंची। मध्यप्रदेश में सबसे पहले उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और पूजा भी की। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद थे। प्रियंका गांधी गांधी परिवार की पांचवीं सदस्य हैं जिन्होंने महाकाल मंदिर में पूजा-पाठ की है। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाया था और उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी थी।
Priyanka Gandhi
 

इंदिरा भी कर चुकी हैं महाकाल में पूजा
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी महाकाल में भस्म आरती कर चुकी हैं। इंदिरा गांधी ही गांधी परिवार की पहली सदस्य हैं जिन्होंने महाकाल मंदिर में पूजा पाठ की थी। इंदिरा गांधी महाकाल में पूजा करने के लिए 29 दिसंबर 1979 को पहुंची थीं। बताया जाता है कि जब इंदिरा गांधी महाकाल दर्शन करने के लिए पहुंचीं थी उस समय महाकाल की भस्म आरती चल रही थी। बताया जाता है कि इंदिरा इस समय पूजा के लिए करीब 35 मिनट तक गर्भगृह में मौजूद थीं। इंदिरा गांधी से पहले उनके पिता और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू उज्जैन आए थे पर किन्ही कारणों से वो महाकाल के दर्शन नहीं कर पाए थे। पंडित जवाहर लाल नेहरू उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए आए थे।
mahakal
 

राजीव गांधी भी कर चुके हैं महाकाल के दर्शन
इंदिरा गांधी के बाद उनके बेटे राजीव गांधी भी महाकाल की नगरी पहुंचे थे और महाकाल की पूजा-अर्चना की थी। राजीव गांधी 1989 में महाकाल मंदिर पहुंचे थेय़ राजावी गांधी ने यहां भगवान महाकालेश्वर की पूजा अर्चना की थी।

सोनिया गांधी
सोनिया गांधी भी उज्जैन में महाकाल मंदिर में पूजा पाठ कर चुकी हैं। सोनिया गांधी 20 जून, 2008 को उज्जैन आईं थी और महाकाल का पूजन किया था। इस दौरान महाकाल मंदिर के पुजारी ने उन्हें महाकाल में इंदिरा गांधी के पूजा करने का फोटो भेंट स्वरूप दिया था।
sonia gandhi

चुनाव के दौरान मंदिर पहुंचे थे राहुल गांधी
राहुल गांधी दो बार महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे चुके हैं। राहुल गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले 2010 में महाकाल मंदिर आए थे। वहीं, राहुल गांधी दूसरी बार 2018 में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान महाकाल के मंदिर पहुंचे थे। महाकाल के दर्शन के बाद राहुल गांधी ने उज्जैन में चुनावी सभा को संबोधित किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो