script

ये कैसी सेवा … शहर में आठ लाख से ज्यादा उपभोक्ता, फिर भी अनदेखी

locationभोपालPublished: Mar 28, 2019 07:56:49 am

– सिलेंडर से एलपीजी का रिसाव, शिकायत के बाद भी नहीं आता कोई

news

ये कैसी सेवा … शहर में आठ लाख से ज्यादा उपभोक्ता, फिर भी अनदेखी

भोपाल। एक ओर रसोई गैस के उपयोग को बढ़ावा देने सरकार कई योजनाएं चला रही है वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को प्रदान की जा रही सेवाओं में लापरवाही बरती जा रही है। हालात ये हैं कि गैस रिसाव की शिकायत दर्ज कराने के बाद भी सुधार करने कर्मचारी कई घंटों बाद पहुंचते हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ उपभोक्ता नगद भुगतान के बाद भी सिलेंडर नहीं ले पा रहे। शहर में ऐसे कुछ मामले सामने आए जहां बिना इ-पेमेंट गैस देने से इंकार कर दिया गया। ऐसे मामलों में विवाद की स्थिति बन गई।

शहर में करीब 8 लाख घरेलु गैस उपभोक्ता हैं। इ-पेमेंट को बढ़ावा देने गैस कंपनियों ने सभी डीलर्स को निर्देश दे रखे हैं। लेकिन इसे अनिवार्य नहीं किया गया। जबकि कई मामले ऐसे सामने आए जहां गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं पर डिजिटल पेंमेंट के लिए दवाब बना रही हैं। नाम न बताने की शर्त पर कुछ डीलर्स ने बताया कि उन पर दवाब बनाया जा रहा है। इस कारण उन्हें मजबूरन ऐसा करना पड़ रहा है। इसका खामियाजा उपभोक्ता भुगत रहे हैं।
केस – लालघाटी निवासी मंजू जैन ने बताया कि पिछले हफ्ते गैस सिलेंडर लेने एजेंसी पहुंची थी। उस दौरान कई और भी लोग थे। डीलर ने सिलेंडर के लिए कैश पेमेंट लेने से इंकार दिया। इन्होंने बताया कि ऐसा कई और लोगों के साथ किया। उन्हें कहा गया कि या डेबिट कार्ड या फिर ऐप के जरिए भुगतान करें। कई लोगों के पास ये सुविधा नहीं थी। वे वापस लौट गए। मामले को लेकर काफी विवाद हुआ। तब जाकर कुछ लोगों को कैश पेमेंट लेकर सिलेंडर दिए गए।

ये चुका है हादसा ..

जनवरी को छोला में सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण चार झुग्गियों में आग लग गई। बताया गया सिलेंडर से गैस लीकेज होने के कारण यहां हादसा हुआ। एलपीजी पूरे इलाके में फैल गई और आग लग गई।
…..

इनका कहना
इ-पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए कहा तो गया है लेकिन ये अनिवार्य नहीं है। कोई भी डीलर इसके लिए उपभोक्ता को बाध्य नहीं कर सकता। वहीं गैस रिसाव या दूसरी कोई परेशानी होने पर कंपनी के टोल फ्री नंबर है। इसके अलावा गैस एजेंसी पर भी संपर्क कर सकते हैं।

राहुल कुमार रीजनल मैनेजर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम

ट्रेंडिंग वीडियो