scriptइसलिए होती है लव मैरिज ज्यादा सफल, जानिए इसके फायदे ? | profit of love marrige | Patrika News

इसलिए होती है लव मैरिज ज्यादा सफल, जानिए इसके फायदे ?

locationभोपालPublished: Aug 27, 2018 05:04:47 pm

Submitted by:

Faiz

इसलिए होती है लव मैरिज ज्यादा सफल, जानिए इसके फायदे ?

love marrige

इसलिए होती है लव मैरिज ज्यादा सफल, जानिए इसके फायदे ?

भोपालः हर इंसान के जीवन में सबसे खास पल उस सम्य को माना जाता है, जब उसे किसी से प्यार होता है। प्यार एक खुबसूरत एहसास होता है। इसमें पड़कर इंसान की खुशियों क ठिकाना नहीं रहता। प्यार होने के बाद इंसान अपने फ्यूचर को लेकर काफी कॉशियस हो जाता है। रिलेशनशिप में दिन भर एक दूसरे के साथ रहना और घूमने फिरने को इंजाय करना बहुत खूबसूरत समय होता है। प्यार में रहकर इंसान हमेशा स्पेशल फील करता है। अपने पार्टनर की हर छोटी बड़ी चीजों का ध्यान रखता है और अपने पार्टनर के साथ छोटी से लेकर बड़ी खुशियों को इंजॉय भी करते हैं। कई बार यह होता है कि प्यार करने तक तो ठीक है, लेकिन जब बात शादी की आती है तो सारा प्यार एक तरफ और शादी की बात दूसरी तरफ हो जाती है और हो भी क्यों न शादी जीवन का सबसे बड़ा फैसला होता है। आप किसी को अपने जीवन का हिस्सा बनाने जा रहे होते हैं। जिसके साथ आपको पूरी जिंदगी गुजारनी होगी।

हालांकि आज कल लोग प्यार करने के बाद शादी करने को अधिक तवज्जो देने लगे हैं। या ऐसा करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं बजाए अरेंज मैरिज के। आज हम इसी विषय पर आपको बताएंगे कि प्यार के बाद शादी करना अच्छा होता है या मां बाप के कहे अनुसार अरेंज मैरिज। दोनों को तुलनात्मक नजरिए से देखें तो लव मैरिज ज्यादा सफल होता है। तो चलिए जानते हैं कि लव मैरिज के क्या क्या फायदे हैं।

दोनों की खुशी

अगर आप और आपका पार्टनर इस शादी से खुश हैं तो आपकी लाइफ आसान गुज़रेगी। कई बार लव मैरिज की बात आते ही घरों में इसका विरोध होना शुरु हो जाता है। ऐसे में माता-पिता या अन्य रिश्तेदार इस बात को समझें कि, अगर इस फैसले से लड़का लड़की अपने जीवन में खुश रहेंगे तो इसे लव से अरेंज कर दें।

एक दूसरे को बेहतर समझना

अरेंज मैरिज में आप अपने पार्टनर से अनजान होते हैं। इससे कई समस्याएं हो सकती हैं। आपको अपने पार्टनर को समझने के लिए वक्त की जरूरत होती है, जबकि लव मैरिज में इस तरह की समस्याएं नहीं आती क्योंकि आप अपने पार्टनर के साथ पहले ही बहुत समय बिता चुके होते हैं। एक दूसरे के पसंद नापसंद का ख्याल रहता है। इसी के साथ आपको इस बात की खुशी रहती है कि आपका लाइफ पार्टनर आपका मनचाहा साथी है।

हर सुख दुख में साथ

आप एक दूसरे को बेहतरीन ढंग से समझते हैं और आप दोनों जानते हैं कि हमारी दुनिया एक दूसरे से ही शुरू होती है। इसलिए आप अपने पार्टनर के हर सुख-दुख में साथ होते हैं।

लड़ाई झगड़े में कमी

वैसे तो हर शादीशुदा घर में लड़ाई होना आम बात है लेकिन अक्सर देखा गया है कि अरेंज मैरिज करने वाले कपल्स में ज्यादा झगड़ा होता है। जबकि लव मैरिज करने वाले कपल्स के बीच कम लड़ाई होती है। क्योंकि इन लोगों में पहले से ही गहरी बाउंडिंग होती है, इसलिए यह कई परेशानियों का समाधान खुद ही निकाल लेते हैं।

रोमांस

रोमांस जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर मेरिज कपल के बीच रोमांस की कमी हो तो भी रिश्तों में बिगाड़ के मौके ज्यादा होते हैं। लव मैरिज में रोमांस काफी अधिक होता है । क्योंकि पिछले बहुत समय से उनके साथ रह रहे होते हैं। इससे आपकी झिझक खत्म हो जाती है और आप दोनों बेहतर तरीके से एक दूसरे को समझते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो