script

दिग्विजय सिंह ने भोपाल से भरा नामांकन, जानिये कितनी है इनकी संपत्ति…

locationभोपालPublished: Apr 21, 2019 12:29:23 am

नामांकन में दिखाई गई संपत्ति चार स्तरों पर बांटी…

Property of digvijay's

दिग्विजय सिंह ने भोपाल से भरा नामांकन, जानिये कितनी है संपत्ति…

भोपाल। कांग्रेस के भोपाल से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की संपत्ति में पिछले 5 सालों में करीब 31 करोड़ कमी आई है। नामांकन में दिखाई गई ये संपत्ति- दरअसल परिवार में संपत्ति बटने के अलावा नामांकन में भी चार स्तरों पर बांटी गई है।

जिसमें राजा बलभद्र, राजा दिग्विजय, दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता राय के रूप में अलग अल दर्शाई गई है। इसमें केवल दिग्विजय सिंह के नाम तकरीबन 8 करोड़ की संपत्ति है।

 

इनमें राजा दिग्विजय के नाम : 13,72,47,429 रुपए की संपत्ति है,जबकि दिग्विजय सिंह के नाम: 7,63,43,797 रुपए की और उनकी पत्नी अमृता राय के नाम : 3,67,55,919 रुपए की संपत्ति है।

 

इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने भोपाल सीट से शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन से पहले दिग्विजय सिंह झरनेश्वर मंदिर गए। वहां उन्होंने पूजा अर्चना की।

इसके साथ ही अपने गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद भी लिया। दिग्विजय सिंह 16 साल बाद चुनावी मैदान में उतरे हैं।

वहीं यदि पिछले 5 वित्तीय वर्षों में आयकर विवरणों में कुल आय 38,24,069 रुपए दर्शाई गई है।


जिसमें वर्ष 2013-14 में 892731 रुपए, वर्ष 2014-15 में 794191 रुपए, वर्ष 2015-16 में 669955 रुपए,वर्ष 2016-17 में 809202 रुपए व वर्ष 2017-18 में 657990 रुपए रही।

अभी दिग्विजय सिंह राज्यसभा सांसद हैं। और वर्ष 2014 में उन्होंने अपनी जो संपत्ति दर्शाई थी उसके अनुसार उस समय उनके पास करीब 39.62 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। वहीं इस बार यानि 2019 के नामांकन में भरी गई संपत्ति के अनुसार उन्होंने खुद यानि दिग्विजय सिंह की संपत्ति करीब 8 करोड़ दर्शाई है।

एफिडेविड में उन्होंने संपत्ति राजा बलभद्र, राजा दिग्विजय, दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता राय के रूप में दर्शाई गई है। इसमें केवल दिग्विजय सिंह के नाम तकरीबन 8 करोड़ की संपत्ति है।

पूरे एफिडेविड में संयुक्त हिन्दू परिवार राजा बलभद्र के वाणिज्य भवनों का कुल बाजार मूल्य 25 करोड़ 31 लाख 4 हजार 622 रुपए बताया गया है।

वहीं राजा दिग्विजय के रूप में आवासीय भवन करीब 4 करोड़ रुपए के दर्शाए गए हैं।

 


वर्ष 2019 में लोकसभा नामांकन के दर्शाई दिग्विजय सिंह की संपत्ति…

हाथ में नकदी- 4, 75, 111 स्वयं, पत्नी के पास 39, 500 राजा दिग्विजय सिंह के नाम पर 7, 27, 337 रुपए।

– बैंक में जमा रकम 32,57,547 रुपए पत् नी अमृता राय के पास 39,32, 852 रुपए।

– शेयर 4,7,838 रुपए, पत्नी एक लाख।

-बीमा पॉलिसी और डाकघर में 2,96,100, पत्नी के पास 18, 90,05 रुपए।

– दिग्विजय सिंह के पास कार नही है, पत्नी के पास वाहन करोला ऑल्टिस कार 13,48,000 रुपए।

– दिग्विजय के पास जेवरात, बुलियन और मूल्यवान वस्तुओं में 5 लाख 2 हजार रुपए मूल्य के और पत्नी के पास 20 लाख 25 हजार रुपए।

– राजा की सकल कुल आय 88 लाख 87 हजारा 596 और पत्नी की 1 करोड़ 58 लाख 5 हजार 357 रुपए। हिंदु अविभक्त राजा बलभद्र सिंह की 1 करोड़ 82 लाख 85 हजार 906 और राजा दिग्विजय सिंह की 77 लाख 42 हजार 203 रुपए हैं।

– कर्ज- पत्नी अमृता ने होम लोन लिया। आईसीआईसीआईसी बैंक से मार्च 2019 में 64 लाख 11 हजार 303 रुपए का लोन लिया। इस पर 8 लाख 11 हजार रुपए का टॉपअप लोन और लिया गया।

– दिग्विजय सिंह ने 18 लाख रुपए का लोन ले रखा। पत्नी ने 44 लाख 50 हजार रुपए दिग्विजय से और 5 लाख पंकज मित्तल से ऋण ले रखा। पत्नी पर कुल 1 करोड़ 21 लाख 72 हजार 396 रुपए कर्ज है।

– आजीविका का साधन- दिग्विजय ने आय के मुख्य स्त्रोतों में विधायक निधि की पेंशन, सांसद निधि की पेंशन, किराया, ब्याज और कृषि से आय है। पत्नी की आय, पेशे, मकान संपत्ति और बैंक ब्याज है।

– पत्नी की आय अधिक – पत्नी की 6 लाख 96 हजार 925रु. और दिग्विजय की आय 6 लाख 57 हजार 990 रुपए आयकर विवरणिका 2017-18 की है। वहीं, अविभक्त हिंदू कुटुंब के राजा बलभद्र सिंह की 30 लाख 19 हजार 715 और राजा के रुप में दिग्विजय सिंह की कृषि आय 6 लाख 27 हजार 546 और अन्य आय 94 हजार 526 रुपए हैं।

– दिग्विजय सिंह पर सरकारी कर्ज के रुप में 18 लाख 68 हजार 300 और बैंक का 18 लाख रुपए कर्जा है।

– दिग्विजय के पांच बैंकों में खाते है। सबसे ज्यादा पैसा 16 लाख 27 हजार 338 रुपए पीएनबी में जमा है। बैंक बैलेंस के रुप में कुल 32 लाख 57 हजार 547 रुपए हैं। वहीं, कंपनियों-निधियों के रुप में कुल 4 लाख 7 हजार 838 रुपए के शेयर हैं।

 

खास: इन सब के अलास दिग्विजय सिंह के पास एक विंटेज जीप भी है जो उन्हें पैत्रिक रूप में मिली है। यह विंटेज जीप 1937 की फोर्ड मॉडल की है, जिसका नंबर एमपीजी 2847 है।

2014 में ये थी दिग्विजय सिंह की संपत्ति…
इससे पहले वर्ष 2014 में जब दिग्विजय सिंह राज्यसभा सांसद बने थे। तब उन्होंने नामांकन पत्र के साथ अपनी संपत्ति का विवरण भी जमा कराया था।

नेशनल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स की वेबसाइट से मिली जानकारी की मानें तो दिग्विजय के पास करीब 40 करोड़ रुपए की संपत्ति थी, जबकि 20 लाख रुपए का कर्ज। राघवगढ़ के किले में उनका हिस्सा 2/7 वां है।
कुल संपत्ति :39.62 करोड़ रुपए
कुल कर्ज : 20.07 लाख रुपए
कुल आय : 17.75 लाख रुपए (वित्त वर्ष 2013-2014 में)
नकदी : 04 लाख रुपए
बैंक में कुल जमा : 73.29 लाख रुपए
बॉन्ड व शेयर : 10.95 लाख रुपए
अन्य कुल बचत : 16.68 लाख रुपए
बीमा पॉलिसी प्रीमियम : 3.40 लाख रुपए
व्यक्तिगत लोन : 1000 रुपए
वाहन : 30 हजार रुपए के
आभूषण : 40.11 लाख रुपए के
जमीनी संपत्ति
कुल कृषि भूमि : 27.96 करोड़ रुपए की।
कुल गैर कृषि भूमि : 18 लाख रुपए की।
कमर्शियल बिल्डिंग : 1.44 करोड़ रुपए की।
आवासीय बिल्डिंग : 4.04 करोड़ रुपए की।
कुल अन्य भूमि : 4.50 करोड़ रुपए की।

ट्रेंडिंग वीडियो