scriptकेसरिया वस्त्र, मोरपंख से किया भगवान का शृंगार | purushottam maas events in bhopal | Patrika News
भोपाल

केसरिया वस्त्र, मोरपंख से किया भगवान का शृंगार

पुरुषोत्तम मास: शहर के मंदिरों में हो रहे धार्मिक अनुष्ठान

भोपालSep 23, 2020 / 01:51 am

govind agnihotri

purushottam maas events in bhopal

केसरिया वस्त्र, मोरपंख से किया भगवान का शृंगार

भोपाल. साधना और आराधना के लिए उत्तम फलदायी माने जाने वाले अधिकमास में इस दिनों श्रद्धालु आराधना कर रहे हैं। अनेक श्रद्धालु घरों में धार्मिक ग्रंथों का वाचन, मंत्र जाप सहित अन्य अनुष्ठान कर रहे हैं, इसी प्रकार शहर के मंदिरों में भी विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इसमें श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
पांच स्वरूपों में मनाया उत्सव
शहर के लखेरापुरा स्थित श्रीजी मंदिर में पुरुषोत्तम मास महोत्सव के तहत रोजाना अलग-अलग उत्सव का आयोजन किए जा रहे है। इसी के तहत मंगलवार को मंदिर में पांच स्वरूप का उत्सव हुआ। इस दौरान प्रभु श्रीनाथ के संग नवनीत पियाजी, गोवर्धननाथ, गोकुलचंद्रजी और बालकृष्णलाल को एकसाथ विराजमान कर दर्शन कराए गए। सभी स्वरूपों को केसरिया वस्त्र के साथ मोरपंख का शृंगार किया गया। यह स्वरूप पुष्टीमार्ग सम्प्रदाय के निधि स्वरूप है। मंदिर के श्रीकांत शर्मा ने बताया कि बुधवार को प्रभु फल सब्जी के हिंडोले में विराजमान होकर दर्शन देंगे।

purushottam maas events in bhopal

शिव भवानी मंदिर में अभिषेक, पूजन
हबीबगंज रेलवे स्टेशन स्थित मां भवानी शिव मंदिर पर पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में प्रतिदिन भगवान कृष्ण का अभिषेक किया जा रहा है। यहां श्रद्धालुओं को नित्य पूजन के साथ-साथ यहां पुरुषोत्तम मास की कथा का वाचन भी किया जा रहा है। पं. जगदीश शर्मा ने बताया कि पूरे मास यहां धार्मिक अनुष्ठान का सिलसिला जारी रहेगा।

बांके बिहारी मंदिर में दीपदान
शहर के चौबदारपुरा स्थित बांके बिहारी मार्कंडेय मंदिर में अधिकमास के चलते कई धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। मंदिर के पंडित रामनारायण आचार्य ने बताया कि यहां प्रतिदिन महिलाएं दीपदान करने आ रही है, साथ ही अधिकमास के निमित्त अलग-अलग वस्तुओं का दान किया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को नींबू का दान किया गया, इसी प्रकार तिथि के हिसाब से बुधवार को मक्खन का दान किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो