भोपाल

2020 में विशेष संयोग, जानिए किन तारीखों में शुभ फलदायी होगा पुष्य नक्षत्र

दो सोमवती, एक मौनी, एक सर्व पितृ अमावस्या होंगी इस साल

भोपालDec 31, 2019 / 08:12 pm

praveen malviya

2020 में विशेष संयोग, जानिए किन तारीखों में शुभ फलदायी होगा पुष्य नक्षत्र

भोपाल. नया साल 2020 अपने साथ खास संयोग लेकर आया है। इस वर्ष दो दिन रवि पुष्य का योग रहेगा, जबकि सिर्फ एक दिन गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग बनेगा। साल में तीनों दिन यह संयोग सूर्योदय से विद्यमान रहेगा। हालांकि इसके अलावा भी दो-तीन तिथि पर यह संयोग बनेंगे, लेकिन वे दोपहर बाद अथवा सूर्योदय के पहले रहेंगे। नए साल 2020 में दो सोमवती अमावस्या, एक मौनी अमावस्या के साथ एक सर्व पितृ अमावस्या पड़ रही है। बता दें कि अमावस्या को पितृ कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या तिथि के दिन पितरों का श्राद्ध करने से उनकी आत्मा को मुक्ति प्राप्त होती है। आइए जानते हैं नए साल में आखिर किस-किस दिन पड़ेगी अमावस्या।

प्रमुख अमावस्या
मौनी अमावस्या- 24 जनवरी
सोमवती अमावस्या- 23 मार्च, 20 जुलाई
सर्व पितृ अमावस्या- 17 सितंबर

सभी प्रकार की खरीदारी के लिए शुभ संयोग
ज्योतिष मठ संस्थान के पं. विनोद गौतम ने बताया कि पुष्य नक्षत्र हर माह आता है। साल में एकाध महीना ऐसा भी आता है, जब यह दो बार आता है। जब यह नक्षत्र गुरुवार या रविवार के दिन आता है, तो गुरु पुष्य और रवि पुष्य का संयोग बनता है। यह योग सभी प्रकार की खरीदारी के लिए विशेष शुभ माना गया है। इसमें की गई खरीदारी स्थायित्व देती है।

शुभ कार्यों के लिए फलदायी

ज्योतिषाचार्य अंजना गुप्ता के अनुसार रवि पुष्य और गुरु पुष्य के शुभ संयोग में खरीदारी सहित सभी प्रकार के शुभ कार्य करना श्रेष्ठ फलदायी माना गया है। 27 प्रकार के नक्षत्रों में पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना गया है। यह नक्षत्र जब रविवार को रवि पुष्य, सोमवार को सोम पुष्य, गुरुवार को गुरु पुष्य का संयोग बनाता है। इस दिन साधना से सफलता प्राप्त होती है। धन, वैभव में वृद्धि होती है, जीवन में आर्थिक समृद्धि आती है।

इन तारीखों में पुष्य का योग
12 जनवरी- रवि पुष्य
30 अप्रैल- गुरु पुष्य
11 अक्टूबर- रवि पुष्य योग

Hindi News / Bhopal / 2020 में विशेष संयोग, जानिए किन तारीखों में शुभ फलदायी होगा पुष्य नक्षत्र

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.