scriptशादी-पार्टी में जाते समय अगर आप भी लगाते हैं परफ्यूम तो हो जाएं सावधान, हो सकती है बड़ी परेशानी | raat ke samay kabhi na lagaye perfume | Patrika News

शादी-पार्टी में जाते समय अगर आप भी लगाते हैं परफ्यूम तो हो जाएं सावधान, हो सकती है बड़ी परेशानी

locationभोपालPublished: Nov 13, 2019 11:19:01 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

शादी-पार्टी में जाते समय अगर आप भी लगाते हैं परफ्यूम तो हो जाएं सावधान, हो सकती है बड़ी परेशानी

body fragrance

body fragrance

भोपाल। हर इंसान अपने को महकाने के लिए परफ्यूम या इत्र को लगाता है। गर्मी में पसीने की बदबू से बचने के लिए लोग दिन में कई बार परफ्यूम लगाते है। जिन लोगों का पसीना बदबू मारता है ऐसे में वह खुद को महकाने के लिए भी परफ्यूम या इत्र का लगाते हैं। वहीं कई लोग घर से जब भी बाहर जाते है तो परफ्यूम लगाते हैं। साथ ही शादी या पार्टी में जाते समय भी लोग अक्सर बहुत सारा परफ्यूम खुद पर डाल लेते है लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए।

perfume side effects

जी हां रात के समय कभी भी ज्यादा परफ्यूम लगाकर कहीं पर भी नहीं जाना चाहिए। शास्त्रों में रात के समय परफ्यूम लगाना सही नहीं माना जाता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि रात के समय सबसे ज्यादा नकारात्मक शक्तियां होती हैं। यानि ये समय भूत-प्रेत का समय माना जाता है और रात के समय में ये शक्तियां सक्रिय होती हैं और किसी को भी अपने वश में कर लेती हैं ऐसे में शास्त्रों के अनुसार रात के समय खुशबूदार चीजों का इस्तेमाल करने से शरीर जल्दी ही नकारात्मक शक्तियों के वश में हो जाता है। इसीलिए रात के समय किसी भी शादी पार्टी में जाने के दौरान परफ्यूम नहीं लगाना चाहिए।

perfume side effects

कहा ये भी जाता है कि ये नाकारात्मक शक्तियां किसी भी इंसान के शरीर की सकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देती हैं और व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाती है। जिसके बाद व्यक्ति को कई बाधाएं परेशान करने लगती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो