scriptविधानसभा चुनाव 2018: भाजपा में शामिल हुआ यह दिग्गज नेता, कांग्रेस में मचा घमासान, चुनाव में होगी मुश्किल | raghunandan sharma again join bjp | Patrika News

विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा में शामिल हुआ यह दिग्गज नेता, कांग्रेस में मचा घमासान, चुनाव में होगी मुश्किल

locationभोपालPublished: Oct 09, 2018 05:42:45 pm

Submitted by:

Faiz

विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा में शामिल हुआ यह दिग्गज नेता, कांग्रेस में मचा घमासान, चुनाव में होगी मुश्किल

bjp leader

विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा में शामिल हुआ यह दिग्गज नेता, कांग्रेस में मचा घमासान, चुनाव में होगी मुश्किल

भोपालः मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी सक्रीयता रखने वाली सपाक्स (सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संस्था) के अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी द्वारा मुस्लिम आरक्षण की वकालत करने के विरोध में किसान नेता रघुनंदन शर्मा ने त्रिवेदी का साथ छोड़ दिया। इससे सपाक्स को तो नुकसान होगा ही, बल्कि ज्यादा बड़ा नुकसान प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को हो सकता है। उसका कारण यह है कि, प्रदेश के किसानो में अपनी प्रबलता रखने वाले रघुनंनदन शर्मा अपनी पुरानी पार्टी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

रघुनंनदन शर्मा की घर वापसी

इसे कांग्रेस के लिए बुरे संकेत इसलिए कहा जा सकता है, क्योंकि बीजेपी से किसानो की नाराज़गी का लाभ कांग्रेस को मिल सकता है, लेकिन अगर रघुनंनदन शर्मा एक बार भाजपा में शामिल हो गए हैं, तो किसानो का एक बड़ा धड़ा भाजपा की फेवर करने लगेगा, जिससे कांग्रेस के लिए चुनावी समीकरण बिगड़ सकते हैं। इस बात को इसलिए भी मायने दिये जा रहे हैं, क्योंकि मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा वोटर ग्रामीण-किसान को माना जाता है, यहां तक कहा जाता है कि, प्रदेश का सबसे बड़ा मतदाता ग्रामीण-किसान ही हैं। इसलिए, इनका पक्ष रखना राजनीतिक नज़रिये से काफी मायने रखता है।

सपाक्स छोड़ने का बताया कारण

रधुनंनदन शर्मा के अपने मूल संगठन भाजपा में लौटने पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा और पीडब्ल्यूडी मंत्री रामपाल सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान, शर्मा ने कहा कि हीरालाल त्रिवेदी ने मुसलमानों को आरक्षण की मांग करके संविधान विरोधी कृत्य किया है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमने त्रिवेदी को क्या समझा था, लेकिन वह क्या निकले। इसलिए मैंने अपने 238 साथियों के साथ सोमवार को अपने परिवार में वापसी की , इस दौरान शर्मा सीएम शिवराज से भी मिले। खैर, अब देखना यह होगा कि, रघुनंनदन शर्मा के भाजपा में शामिल होने से भाजपा को कितना लाभ होता है और कांग्रेस को कितना नुकसान।

ट्रेंडिंग वीडियो