script

सियासी समर में गांधी परिवार की ‘शिव साधना’, क्या मालवांचल में जीत दिलाएंगी पूजा ?

locationभोपालPublished: May 15, 2019 10:28:07 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मालवा में 2013 के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया था

shiv temple

सियासी समर में गांधी परिवार की ‘शिव सधाना’, क्या मालवांचल में जीत दिलाएंगी पूजा ?

भोपाल. लोकसभा चुनाव का एक चरण और बचा है। सातवें चरण के लिए 19 मई को वोटिंग होनी है। इस चरण में देश की 59 सीटों पर वोटिंग होनी है। इसमें मध्यप्रदेश की आठ सीटें शामिल हैं। मध्यप्रदेश की जिन आठ सीटों पर वोटिंग होनी है 2014 में उन सभी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। ये सभी आठों सीटें मध्यप्रदेश के मालवा अंचल की हैं। मालवा को भाजपा का गढ़ माना जाता है। सियासी रण के बीच गांधी परिवार शिव की साधना में लीन हो गया है। मध्यप्रदेश के मालवा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी की सभाएं हो चुकी हैं।
महाकाल के दर्शन से की दौरे की शुरुआत
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर थीं। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत बाबा महाकाल के दर में पूजा-अर्चना करके की। प्रियंका गांधी उज्जैन में बाबा महाकाल का अभिषेक करने पहुंचीं तो गर्भगृह में बैठकर भगवान शिव की आराधना की। प्रियंका गांधी पहली बार राजनीतिक दौरे पर मध्यप्रदेश पहुंचीं थी तो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी उनके साथ मौजूद थे। पूजा के बाद प्रियंका गांधी ने उज्जैन में रोड शो किया और फिर इंदौर में रोड शो के बाद एक जनसभा को संबोधित किया।
राहुल ने भी उज्जैन में की पूजा
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रियंका गांधी के एक दिन के दौरे के बाद मालवा पहुंचे। राहुल गांधी ने मंदसौर लोकसभा सीट की नीमच विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। राहुल ने नीमच के बाद खंडवा और फिर उज्जैन लोकसभा सीट के लिए प्रचार किया। राहुल गांधी ने उज्जैन में जनसभा को संबोधित करने के बाद तिलभाण्डेश्वर महादेव मंदर पहुंचे और भगवान शिव की आराधना की।
इन आठ सीटों पर होनी है वोटिंग
देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा में 19 मई को वोटिंग होनी हैं। इन सभी सीटों पर 2014 में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। हालांकि झाबुआ-रतलाम सीट के उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।
मोदी भी कर चुके हैं दो तीन सभाएं
मालवा में पीएम मोदी भी तीन सभाएं कर चुके हैं। पीएम मोदी ने इंदौर, खंडवा और रतलाम में जनसभा को संबोधित किया था।

ट्रेंडिंग वीडियो