scriptकांग्रेस की सरकार आई तो देश से खत्म किया जाएगा गब्बर सिंह टैक्स, राहुल की बड़ी घोषणा | rahul gandhi in bhopal pm NARENDRA modi GST latest news | Patrika News

कांग्रेस की सरकार आई तो देश से खत्म किया जाएगा गब्बर सिंह टैक्स, राहुल की बड़ी घोषणा

locationभोपालPublished: Sep 17, 2018 07:31:10 pm

Submitted by:

Manish Gite

ELECTION 2018: कांग्रेस की सरकार आई तो देश से खत्म किया जाएगा गब्बर सिंह टैक्स, राहुल की बड़ी घोषणा

RAHUL GANDHI

कांग्रेस की सरकार आई तो देश से खत्म किया जाएगा गब्बर सिंह टैक्स, राहुल की बड़ी घोषणा

 

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। उन पर देश के 15 उद्योगपतियों के साथ साठगांठ के आरोप लगाते हुए कहा कि मोदीजी मेहुल चौकसी और नीरव मोदी को चोर नहीं मानते हैं। इसके अलावा वे देश के किसानों को चोर समझते हैं। गांधी ने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो गब्बर सिंह टैक्स खत्म कर दिया जाएगा और असली जीएसटी लागू किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बीएचएईल के दशहरा मैदान में कार्यकर्ता संवाद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदीजी कहते हैं कि प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहता हूं, देश का चौकीदार बनना चाहता हूं। लेकिन, देश का पैसा लेकर कोई भाग जाता है और आप देखते रहते हो।

 

गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदीजी ने बीएचईएल से कांट्रेक्ट छीना और अपने मित्र अनिल अंबानी को कांट्रेक्ट दिया। अनिल अंबानी के ऊपर 45 हजार करोड़ रुपए का कर्जा है। जिंदगी में कभी अंबानी की कंपनी ने हवाई जहाज नहीं बनाए, लेकिन दोस्ती है दोनों के बीच।

राहुल ने कहा कि देश का चौकीदार कहता है कि बीएचईएल से कांट्रेक्ट छीनों और अनिल अंबानी को दे दो। 526 करोड़ रुपए का हवाई जहाज 16 करोड रुपए में प्रधानमंत्रीजी ने खरीदा।

 

और मोदी के लिए क्या बोले राहुल
-देश के चौकीदार ने कहा था कि पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं मैं कम कराउंगा। अब देश का चौकीदार एक भी शब्द बोल रहा है?
-मैं चाहता हूं कि चीन का युवा जब अपना मोबाइल फोन देखे तो उसके पीछे मेड इन इंडिया लिखा हो और यह काम आरएसएस और बीजेपी के लोग कभी नहीं कर सकते, इनको समझ ही नहीं है।

 

https://twitter.com/RahulGandhi?ref_src=twsrc%5Etfw

आंख नहीं मिला सके प्रधानमंत्रीजी
गांधी ने कहा कि मैंने नरेंद्र मोजीदी से पूछा कि आपने इतना महंगा हवाई जहाज क्यों खरीदा। अनिल अंबानी को कांट्रेक्ट क्यों दिया। आमने-सामने मैंने आंख मिलाकर बोला। मोदीजी की निगाह कभी इधर देखें तो कभी उधर। वे आंख मिलाकर जवाब नहीं दे पा रहे थे।

जेटली पर साधा निशाना
कुछ ही दिन पहले लंदन से विजय माल्या का बयान आता है कि लंदन भागने से पहले अरुण जेटली के साथ मेरी मीटिंग हुई और मैंने अरुण जेटली को बताया कि मैं लंदन जा रहा हूं। जेटलीजी ने स्वयं कहा कि हां विजय माल्या मुझसे मिला कि उन्होंने मुझे बताया कि वो लंदन भाग रहा है। 9 हजार करोड़ रुपए लेकर भाग कर वो चले गया। न सीबीआई, ईडी को बताया। माल्या जी भाग गए। अरुण जेटलीजी ने भागने दिया। नौ हजार करोड़ रुपए मध्यप्रदेश समेत देशभर का पैसा चोरी करके ले गए। फाइनेंस मिनिस्टर ने खुद कहा कि चोर मेरे पास आया, आकर बोला कि मैं भाग रहा हूं। लेकिन मैं कुछ नहीं कर पाया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो