script

BREAKING: मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता की हालत नाजुक, अस्पताल में मिलने पहुंचे राहुल गांधी

locationभोपालPublished: Feb 21, 2019 05:57:49 pm

Submitted by:

Faiz Faiz Mubarak

BREAKING: मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता की हालत नाजुक, अस्पताल में मिलने पहुंचे राहुल गांधी

rahul gandhi meet bawariya in hospital

BREAKING: मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता की हालत नाजुक, अस्पताल में मिलने पहुंचे राहुल गांधी

भोपालः मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया को ब्रेन स्ट्रोक के कारण दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। राहुल गांधी के बेहद खास माने जाने वाले बावरिया आज दोपहर में ही दिल्ली रेफर किये गए थे। जहां, नोताओं में सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उनसे मिलने पहुंचे। यहां राहुल ने बावरिया के उपचार में मौजूद डाक्टरों से उनका हालचाल जाना। साथ ही, हर संभव उपचार करने का आग्रह किया।

भोपाल में आया था ब्रेन स्ट्रोक

बता दें कि, जिस समय बावरिया को ब्रेन स्ट्रोक पड़ा वो भोपाल में थे। आनन फानन में उन्हें राजधानी भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत प्रदेश के कई दिग्गज नेता उन्हें देखने चिरायु अस्पताल पहुंचे थे। हालात स्थिर ना लगने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर दिल्ली रेफर किया गया। यहां से डॉक्टरों की एक टीम उन्हें भोपाल से दिल्ली के मेदांता अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां तुरंत उनका उपचार शुरु किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो