scriptRahul Gandhi's look alike Rakesh Kushwaha is from bhopal surprised you | अचानक मीटिंग में पहुंचे 'राहुल गांधी', हैरान रह गए कांग्रेस कार्यकर्ता, फिर उमड़ पड़ी सेल्फी लेने वालों की भीड़ | Patrika News

अचानक मीटिंग में पहुंचे 'राहुल गांधी', हैरान रह गए कांग्रेस कार्यकर्ता, फिर उमड़ पड़ी सेल्फी लेने वालों की भीड़

locationभोपालPublished: Jun 26, 2023 12:10:36 pm

Submitted by:

Sanjana Kumar

रविवार को अशोकनगर जिले में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। बैठक की अध्यक्षता पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू कर रहे थे कि तभी कार्यकर्ता अचानक खड़े होने लगे। हैरान और भौचक्क होकर सभी एक-दूसरे के चेहरे देखने लगे। दरअसल सभी कार्यकर्ता इस बैठक में आए राहुल गांधी को देखकर आश्चर्यचकित हो गए थे।

rahul_gandhi_look_alike_rakesh_kushwaha_is_from_bhopal_surprised_you.jpg

भोपाल। रविवार को अशोकनगर जिले में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। बैठक की अध्यक्षता पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू कर रहे थे कि तभी कार्यकर्ता अचानक खड़े होने लगे। हैरान और भौचक्क होकर सभी एक-दूसरे के चेहरे देखने लगे। दरअसल सभी कार्यकर्ता इस बैठक में आए राहुल गांधी को देखकर आश्चर्यचकित हो गए थे। लेकिन जैसे ही कार्यकर्ता मीटिंग में बीच में ही उठकर उनके पास पहुंचे, तो उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ सी मच गई। दरअसल ये राहुल गांधी नहीं बल्कि उनका एक हमशक्ल था। जो भारत जोड़ो यात्रा वाले राहुल गांधी के लुक में नजर आने वाले राकेश कुशवाह थे। आपको बता दें कि राकेश कुशवाहा हूबहू राहुल गांधी के जैसे नजर आते हैं। उनका नयन-नक्श बिल्कुल ऐसा है कि एक बार देखते ही लगेगा आप राहुल गांधी के साथ खड़े हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.