BJP के प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी घूमने फिरने के शौकीन है। यह उनकी हॉबी है।
भोपाल। BJP के प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी घूमने फिरने के शौकीन है। यह उनकी हॉबी है।
चौहान शनिवार को अपने निवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल किसी भी बात का टेंशन नहीं लेते हैं। उन पर काम का भार भी नहीं रहता है और उनकी यही शैली कांग्रेस को पसंद है। चौहान ने इशारा किया कि वे वे कोई काम नहीं कर रहे हैं।
राहुल को ढूंढने वाले को एक लाख का ईनाम
दो दिन पहले भाजपा प्रवक्ता विजेंद्र सिसोदिया ने एक पत्र जारी करके राहुल गांधी को ढूंढने वाले को एक लाख रुपए का ईनाम देने की घोषणा की थी। इसके बाद बवाल मच गया था। पत्र के बाद कांग्रेस के प्रवक्ता रवि सक्सेना ने भी पलटवार करते हुए कहा था कि राहुल गांधी को एसपीजी सुरक्षा मिली हुई है, जिसे राहुल जी के हर पल की खबर रहती है। इसके एक के बाद एक बयानों का सिलसिला शुरू हो गया।
नहीं रुक सकती एसिड अटैक की बिक्री
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चौहान ने एसिड अटैक की बिक्री पर कहा कि एसिड की बिक्री रोकी नहीं जा सकती है। वे मानते हैं कि कई अन्य कामों में भी यह उपयोग में आता है। जबकि कल सरकार की मंत्री मायासिंह ने प्रदेश में एसिड की बिक्री रुकवाने की बात कही थी।
थप्पड़ किसी दूसरे ने मारा जेल गई पार्षद
इंदौर में हुए थप्पड़ कांड पर चौहान ने कहा कि इस मामले में BJP पार्षद सरोज चौहान के साथ अन्याय हुआ है। चौहान ने अफसरों को राय दी कि वे खुद को खुदा न समझें। उनका साफ कहना था कि एडिशनल कमिशनर को तमाचा मारने वाला व्यक्ति कोई और था और भाजपा पार्षद जेल गई यह उचित नहीं है। चौहान ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। प्रदेश में सरकार पर अफसरशाही हावी होने से उन्होंने इनकार किया।