भोपाल

एमपी में फेल हुआ राहुल का मिशन सेवादल रिफार्म

– कागजी ही रहा अलग सेटअप, न कोटे से टिकट मिला न कोई जिम्मेदारी

भोपालDec 02, 2018 / 07:22 am

दीपेश अवस्थी

बड़ी खबर : मोदी सरकार पर बरसे राहुल,बोले हम जमीन अधिग्रहण बिल लेकर आए पर भाजपा उसे खत्म करना चाहती है

भोपाल। विधानसभा चुनाव के पहले मध्यप्रदेश में सेवादल को रिफार्म करने का राहुल गांधी का प्रयोग फेल हुआ है। आरएसएस की तर्ज पर संगठन को खड़ा करने के प्रयास हुए थे, लेकिन प्रयास कागजी ही रहे।

सेवादल संगठन कांग्रेस की रीड़ जाना है, इसलिए इस संगठन को नए सिरे से खड़ा करने के लिए इसका अलग सेटअप तैयार किया गया। यहां तक कि इसे कांग्रेस संगठन के सामांतर खड़ा करने की कोशिश हुई। सेवादल के प्रति लोग आकर्षित हों, इसलिए इसका ड्रेस कोड भी बदला गया।

युवा और महिला विंग अलग से बनी। कांग्रेस सेवादल संगठन का नए सिरे से ढांचा खड़ा होने से सेवादल ने सक्रियता दिखाई। आमजन में घुसपैठ बनाने संगठन ने प्रदेशभर में कार्यक्रम भी आयोजित किए। लेकिन चुनाव में सेवादल उपेक्षित ही रहा। हालांकि संगठन चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभााने की बात करता है।

विधानसभा चुनाव में मांगे थे 10 टिकट –

विधानसभा चुनाव में सेवादल ने संगठन कोटे से १० टिकट मांग थे। इनमें बुदनी सहित जबलपुर की पनागर, मेहगांव, विदिशा, टीकमगढ़, घट्टिया विधानसभा प्रमुख हैं। बुदनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मैंदान में थे, पार्टी ने यहां पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव पर भरोसा किया। सेवादल की मांग को कांग्रेस ने नजर अंदाज कर दिया।
सेवादल का एेसा दावा –

सेवादल ने पूरे प्रदेश को पांच भागों में बांटकर प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में मोर्चा संभाला। एक-एक विधानसभा का दौरा किया। राज्य की प्रत्येक विधानसभा में दो-दो प्रभारी नियुक्त किए। संगठन के जिला अध्यक्ष भी सक्रिय रहे। सेवादल प्रदाधिकारियों ने विभिन्न विधानसभाआें में चुनावी सभाएं कर कांगे्रस के लिए वोट मांगे।

यह सही है सेवादल कोटे से किसी को भी विधानसभा का टिकट नहीं मिला। टिकट न मिलने का अफसोस रहा, फिर भी सेवादल ने पूरी तत्परता से काम किया। उपेक्षा के बाद भी सेवादल चुनाव में एक्टिव रहा। अभी सेवा के लिए तत्पर है।
– योगेश यादव, अध्यक्ष मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल
 

Hindi News / Bhopal / एमपी में फेल हुआ राहुल का मिशन सेवादल रिफार्म

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.