scriptसुभाष नगर रेलवे क्रॉसिंग नहीं होगी बंद, चालू रहेगा यातायात | Railway crossing will not be closed, traffic will remain operational | Patrika News

सुभाष नगर रेलवे क्रॉसिंग नहीं होगी बंद, चालू रहेगा यातायात

locationभोपालPublished: Feb 17, 2020 09:56:26 am

रेलवे ने तकनीकी कारणों से बदला अपना फैसला…

107 crore rupees for jodhpur degana railway line expansion

अब जोधपुर से जयपुर दूर नहीं, मोदी सरकार ने दिए 107 करोड़ रुपए, जानिए क्यंू

भोपाल। हबीबगंज-भोपाल स्टेशनों के बीच स्थित सुभाष नगर रेलवे क्रॉसिंग गेट नम्बर-249 पर यातायात फिलहाल बंद नहीं होगा। रेलवे ने पहले 16 से 22 फरवरी तक इसे मरम्मत के लिए बंद करने का फैसला किया था। रेलवे तकनीकी कारणों से इस फैसले को फिलहाल रद्द कर दिया है।
अब यह रेल क्रॉसिंग आगामी फैसले तक यातायात के लिए खुली रहेगी। उल्लेखनीय है कि सुभाष नगर रेलवे क्रॉसिंग और अंडर पास से प्रतिदिन अशोका गार्डन, सुभाष नगर, गौमत नगर, अयोध्या बायपास, रचना नगर, गुरुनानक पुरा सहित अन्य क्षेत्र के दो से ढाई लाख वाहनों का आवागमन होता है।
मार्च के बाद भी जारी रहेगी भोपाल-पुणे फ्लाइट

एयर इंडिया ने भोपाल- पुणे फ्लाइट को मार्च के बाद भी आगे बढ़ा दिया है। अब इस फ्लाइट के लिए अगस्त 2020 तक की बुकिंग हो रही है। अभी मार्च के बाद भोपाल से पुणे का किराया भी 1686 रूपए शो हो रहा है जो कि काफी कम है। एयर इंडिया की भोपाल-पुणे फ्लाइट राजा भोज एयरपोर्ट से सुबह 10.45 बजे रवाना होती है और दोपहर 12.05 पर पुणे पहुंचती है।
डिजिटल जाति प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य सहित अन्य पर कॉफ्रेन्स आज

भोपाल। संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 17 फरवरी को सुबह 11 बजे से संभागायुक्त कार्यालय संभाग के सभाकक्ष में संभाग के सभी कलेक्टर्स एवं अधिकारियों की वीडियो कॉफ्रेंस आयोजित की गई है। इसमें कानून व्यवस्था, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की समीक्षा, सर्तकता समिति की बैठक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लंबित राहत राशि प्रकरणों का निराकरण, वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत लंबित एवं निरस्त दावों का पुन: परीक्षण, डिजिटल जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की स्थिति सहित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, पीएचई, विद्युत वितरण कम्पनी, कृषि, सहकारिता, पशुपालन, मार्कफेड, खाद्य विभाग तथा राजस्व विभाग की समीक्षा की जाएगी।
लोकसेवा केंद्रों पर मिल रहीं कियोस्क की सेवाएं

राजधानी में संचालित लोकसेवा केन्द्रों पर एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से दी जाने वाली सेवाएं मिल रही हैं। इसके लिए निर्धारित प्रोसेस शुल्क एवं सेवाओं की प्रशासनिक, लीगल शुल्क भी सेवा केन्द्र में ही जमा किए जा रहे हैं। जो छात्र व अन्य प्रतिभागी किसी कारण कियोस्क सेंटरों पर नहीं जा पा रहे हैं वे लोकसेवा गारंटी केंद्र पर जाकर कियोस्क की सारी सेवाएं ले सकते हैं। इन सेवाओं में कई तरह के प्रमाण पत्र और फॉर्म शामिल किए गए हैं। भोपाल में कलेक्टोरेट, 12 दफ्तार कोलार और बैरसिया में एक लोकसेवा गारंटी केंद्र संचालित हो रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो