सभी पैसेंजर ट्रेनें बंद कर हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन चलाएगी रेलवे
भोपालPublished: Jul 15, 2023 02:28:37 pm
फरवरी 2024 तक बंद हो सकती हैं छोटे रूट की पैसेंजर ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेनों की जगह लेंगी हाई स्पीड वंदे भारत मेट्रो


पैसेंजर ट्रेनों की जगह लेंगी हाई स्पीड वंदे भारत मेट्रो
भोपाल. एमपी सहित देश के तमाम स्टेशनों के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें जल्द ही इतिहास में दर्ज हो जाएंगी। भोपाल रेल मंडल सहित देशभर में इनके स्थान पर वंदे भारत का मेट्रो वर्जन चलाया जाएगा। इन्हें वंदे मेट्रो ट्रेन का नाम दिया गया है।