scriptरेलवे में जल्द निकल रही है भर्ती, इन्हें मिलेगा नौकरी का मौका | Railway will start recruitment shortly, vacancy in Indian Railway, Bhopal Railway Mandal | Patrika News

रेलवे में जल्द निकल रही है भर्ती, इन्हें मिलेगा नौकरी का मौका

locationभोपालPublished: Jul 18, 2017 11:27:00 am

Submitted by:

sanjana kumar

 दरअसल रेलवे जल्द ही कम खर्च में भर्ती की नई स्कीम लागू करने जा रहा है। इस स्कीम को लागू करने में भोपाल रेल मंडल भी इंट्रेस्ट दिखा रहा है…

Railway Job

Railway Job


भोपाल। अगर आप भी रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल रेलवे जल्द ही कम खर्च में भर्ती की नई स्कीम लागू करने जा रहा है। इस स्कीम को लागू करने में भोपाल रेल मंडल भी इंट्रेस्ट दिखा रहा है। इसके तहत यहां जल्द ही रिटायर्ड कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। पश्चिम मध्य रेलवे में रिटायर रेल कर्मचारियों को नियुत करने संबंधी रेलवे बोर्ड का एक सर्कुलर जारी किया जा चुका है। 

60 रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी नियुक्ति

रेलवे को इन दिनों चेकिंग स्टाफ की जरूरत है। इस स्टाफ की भर्ती के लिए भोपाल रेल मंडल रिटायर्ड कर्मचारियों की भर्ती करने जा रहा है। अब तक रेलवे चेकिंग स्टाफ की भर्ती करता था। पर इस बार चेकिंग स्टाफ के लिए नई भर्ती के बजाय रिटायर्ड रेल कर्मचारियों की ही भर्ती करेगा।


कॉन्ट्रेक्ट बेस होगी भर्ती

* पूरे प.म.रेलवे में टीसी और टीटभ्ई के करीब 400 पद खाली पड़े हैं। जिससे वर्तमान में चेकिंग स्टाफ पर काम का बोझ है। 
* भोपाल रेल मंडल में करीब 60 टिकट चेकिंग स्टाफ पर रिटायर रेल कर्मचारियों को कॉन्ट्रेक्ट पर रखा जाएगा। 
* इस पद वही रिटायर्ड कर्मचारी रखे जाएंगे, जो चेकिंग स्टाफ के पद से ही रिटायर हुए हों।
* इनकी उम्र भी 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
* चेकिंग स्टाफ के लिए रिटायर्ड कर्मचारियों की ये भर्ती कांट्रेक्ट बेस होगी। इसके तहत कर्मचारियों को 21 दिन ड्यूटी करनी होगी।
* इस भर्ती के बाद उनकी पेंशन किसी भी रूप में प्रभावित नहीं होगी।
* एक या दो माह में ही इन रिटायर्ड कर्मचारियों की नियुक्तियां की जाएंगी।


नहीं मिलेगा इन सुविधाओं का लाभ

* इस पद पर भर्ती के बाद रेलवे के इस रिटायर्ड स्टाफ को दुर्घटना की स्थिति में डिपार्टमेंटल क्लेम का लाभ नहीं मिलेगा।
* मुफ्त इलाज, टीए, डीए समेत कई सुविधाएं नहीं दी जाएंगी।
* सातवें वेतनमान के लाभ के हकदार नहीं होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो