scriptBreaking: जाते जाते फिर बरसेंगे बदरा, यहां शुरु हुई बारिश | rain alert in mp | Patrika News

Breaking: जाते जाते फिर बरसेंगे बदरा, यहां शुरु हुई बारिश

locationभोपालPublished: Sep 06, 2018 01:31:22 pm

Submitted by:

Faiz

Breaking: जाते जाते फिर बरसेंगे बदरा, यहां शुरु हुई बारिश

rain alert

Breaking: जाते जाते फिर बरसेंगे बदरा, यहां शुरु हुई बारिश

भोपालः मध्य प्रदेश में इस साल हुई बारिश से कई जगहों पर नदी नाले उफान पर आ गए, जिसके कारण हुए जल भराव से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रदेश में अब तक औसत से आठ फीसदी कम बारिश हुई है। फिलहाल, मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में सक्रीय हुए लो प्रेशर (कम दबाव) का क्षेत्र बना है। इसके चलते एक बार फिर प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बन रहे ऊपरी हवा के चक्रवातों के प्रभाव से गुरुवार से ही बरसात का सिलसिला शुरु हो गया है। आगे इसमें तेज़ी आने की भी संभावना है।

मौसम विभाग का अलर्ट

राजधानी भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रीय हुआ है। इस सक्रीय क्षेत्र के पूरे प्रदेश में फैलने की संभावनाएं काफी ज्यादा बन रही हैं। अगर हवा का दबाव इसी तरह कम बना रहा तो प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही ज्यातर हिस्सों में हल्की बारिश का दौर भी चल सकता है। मौसम विज्ञानी बीके साहा ने बताया कि एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) दक्षिण-पूर्व हरियाणा से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। मानसून ट्रफ प्रदेश से होते हुए फिरोजपुर, सोनीपत, बंदायु, सुल्तानपुर, छपरा, धनबाद, बांकुरा से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। फिलहाल, एमपी में कई जगहों पर जिनमें भोपाल, सीहोर से सटे कई इलाकों में बारिश जारी है।

इन इलाकों पर बना हवा का चक्रवात

उप्र के दक्षिणी भाग में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसी तरह राजस्थान पर भी एक चक्रवात सक्रिय है। इन सिस्टम के कारण मप्र में बड़े पैमाने पर आद्रता आ रही है। साहा के मुताबिक गुरुवार से राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर बरसात की गतिविधियों में तेजी आएगी। शुक्रवार को कई स्थानों पर झमाझम बरसात होने की भी संभावना है। उधर बुधवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक सागर में 33,पचमढ़ी, नरसिंहपुर में 17,सीधी में 12,ग्वालियर में 9.8,रीवा में 6, उमरिया में 5, श्यौपुरकला में 3 मिमी. बारिश हो चुकी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो