scriptऔर बढ़ी उमस और गर्मी, 33 डिग्री के पास पहुंचा तापमान | rain stops temperature up | Patrika News

और बढ़ी उमस और गर्मी, 33 डिग्री के पास पहुंचा तापमान

locationभोपालPublished: Sep 23, 2021 08:49:29 pm

Submitted by:

praveen malviya

– जारी रह सकता है तापमान बढऩे का क्रम

और बढ़ी उमस और गर्मी, 33 डिग्री के पास पहुंचा तापमान

और बढ़ी उमस और गर्मी, 33 डिग्री के पास पहुंचा तापमान

भोपाल. पिछले चार दिनों से बारिश में अंतराल आ जाने के चलते तापमान में बढ़ोत्तरी का क्रम जारी है। शहर में गुरुवार को भी उसम और गर्मी ने जमकर सताया और तापमान बढ़ते हुए 33 डिग्री के नजदीक पहुंच गया। बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ते मानसूनी सिस्टम के चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो चुकी है, लेकिन अगले 24 घंटों में शहर में बारिश की संभावना बेहद कम है, ऐसे में तापमान बढऩे का क्रम जारी रह सकता है।
दिन के साथ रात में भी तापमान बढ़ रहा है, शहर में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 24.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य स्तर से 2.5 डिग्री ज्यादा रहा। सुबह से आसमान खुला रहा जिसके चलते सूरज के कुछ चढऩे के साथ ही गर्मी महसूस होने लगी। दोपहर में गर्मी के साथ उमस ने भी जमकर सताया। अधिकतम तापमान बुधवार के मुकाबले 0.7 डिग्री और बढ़कर 32.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य स्तर से आधा डिग्री अधिक रहा। वर्तमान मौसमिक परिस्थितियों को देखते हुए अगले एक दो दिनों तक उमस और गर्मी का माहौल बना रहने की संभावना जताई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो