scriptमध्य प्रदेश में आफत की बारिश, गेहूं-चने की फसल हुई बर्बाद | Rains in Madhya Pradesh, wheat-gram crop wasted | Patrika News

मध्य प्रदेश में आफत की बारिश, गेहूं-चने की फसल हुई बर्बाद

locationभोपालPublished: Mar 27, 2020 04:20:42 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

शुक्रवार की सुबह से ही राजधानी भोपाल और अन्य जगहों पर तेज बारिशों दौर जारी है।

crop_wasted.jpg
भोपाल. मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। शुक्रवार की सुबह से ही राजधानी भोपाल और अन्य जगहों पर तेज बारिशों दौर जारी है। दरअसल, गुरुवार की देर रात से ही मौसम ने अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया था और बीती रात भी बारिश हुई थी।
बताया जा रहा है कि प्रदेश में असमय हो रही बारिश के कारण गेहूं, चना और संतरे की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इधर किसानों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। किसानों का कहना है कि इस असमय हुई बारिश से गेहूं, चने की फसल नष्ट हो गई है। अगर सरकार मदद नहीं करेगी तो हमलोग बर्बाद हो जाएंगे।
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1243440091734867968?ref_src=twsrc%5Etfw
बोले शिवराज- कर रहा हूं इंतजाम

इधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि आज मंत्रालय में प्रदेश में रबी की फसलों के उपार्जन के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मेरे किसान बंधुओं, आपको चिंता करने या डरने की कतई आवश्यकता नहीं है। इस मौजूदा संकट से निपटने के पूरे इंतजाम मैं कर रहा हूं। आपको हरसं भव मदद सरकार के द्वारा दी जाएगी।
क्यों हो रही है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, हवा के ऊपरी भाग में दक्षिण गुजरात और उसके आसपास के इलाके में चक्रवात बनने से बारिश हो रही है। इसके अलावे दक्षिण पूर्व राजस्थान से कर्नाटक के तटीय इलाके में द्रोणिका के बनने से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में दबाव बनाने से बारिश हो रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो