scriptआज से इन 6 राशि वालों के लिए बन रहा है सबसे बड़ा राजयोग – पलटेगा भाग्य, आएंगी खुशियां | Raj Yog Starts for these Rashis from 15feb2019 in hindi | Patrika News

आज से इन 6 राशि वालों के लिए बन रहा है सबसे बड़ा राजयोग – पलटेगा भाग्य, आएंगी खुशियां

locationभोपालPublished: Feb 15, 2019 06:18:10 pm

जीवन में कई बड़े बदलाव Raj yog for you…

rajyog

आज से इन 6 राशि वालों के लिए बन रहा है सबसे बड़ा राजयोग – पलटेगा भाग्य, आएंगी खुशियां

भोपाल। ग्रहों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रहे बड़े परिवर्तनों के चलते लोगों की किस्मत से लेकर कई और चीजों में भी लगातार बदलाव जारी है।

वैसे तो ग्रहों की चाल में परिवर्तन लगातार बना रहता है। लेकिन कुछ जानकारों के अनुसार पिछले 2-3 माह से लगातार कुछ मुख्य ग्रह अपना स्थान या चाल में परिवर्तन कर लोगों के जीवन में कई बदलाव ला रहे हैं।


पंडित सुनील शर्मा इन्हीं सब के बीच शुक्रवार यानि 15 फरवरी को ग्रहों के एक निश्चित मार्ग में आ जाने से राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिसका फायदा मुख्य रूप से 6 राशियों को सबसे ज्यादा होगा। वहीं ये योग 5 मार्च तक बने रहने से इस दौरान इन सभी जातकों के जीवन में कई बड़े बदलाव आने की भी संभावना है।

उनके मुताबिक ग्रहों के दिशा परिवर्तन से हमारे जीवन पर कुछ न कुछ जरूर असर पड़ता है। किसी भी ग्रह के दिशा बदलने से राशियों पर प्रभाव पड़ता है।

कभी-कभी कोई बदलाव राशियों के लिए खुशियों लेकर आता है तो कभी-कभार परेशानियां भी होती है। ग्रहों में लगातार हो रहे परिवर्तनों के बीच पंडित शर्मा के अनुसार 15 फरवरी 2019 से कर्क , मकर,तुला,वृश्चिक, कुम्भ और मीन राशि पर राजयोग बन रहा है।

इस दौरान किया गया तकरीबन हर कार्य इनके लिए शुभदायी होगा। वहीं इस दौरान इन्हें व्यापार में अपार सफलता मिलगी। इसके साथ ही इस समय में यह जिस कार्य में भी हाथ रख देंगे वही सफल हो जाएगा।

जानिये किस राशि पर क्या है असर…
इन 6 राशियों में जहां कर्क, मकर और तुला राशि वालों को मान सम्मान प्राप्त होने के साथ ही इनके व्यापार में इन्हें खास लाभ मिलेगा।

rajyog on your rashi

वहीं बाकी तीन यानि वृश्चिक, कुम्भ और मीन राशि वालों के उपर इस दौरान भगवान शिव का खास आशीर्वाद रहेगा।

इस दौरान इनके लिए धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने के अलावा नौकरी कर रहे जातकों को दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की हासिल होगी।

 

जानिये कर्क, मकर और तुला जातकों का राशिफल(15फरवरी 2019 से 5 मार्च 2019):

इन राशि वालों को जीवन में ढ़ेर सारी खुशियां मिलने वाली है। कार्यस्थल में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपका प्रभाव बढ़ने के साथ ही आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलने का योग बन रहा है। इसके साथ ही जीवन साथी के सहयोग से आपको अच्छा फायदा मिलने का योग बन रहा है। आय में बढ़ोत्तरी से धन से संबंधी परेशानी का अंत होगा।

 

rashifal

वृश्चिक, कुम्भ और मीन जातकों का राशिफल(15फरवरी 2019 से 5 मार्च 2019):

इन राशि वाले जातकों पर 15 फरवरी से 5 मार्च तक महादेव की विशेष कृपा बनी रहेगी। आपकी अचानक की यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

धन प्राप्ति के अच्छे योग के बीच इस दौरान डूबा हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। व्यापारी वर्ग को अधिक धन लाभ होगा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने के योग भी हैं।

इन सबके अलावा रुकेे व बिगड़े कामों के तेजी से बनने की संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत के साथ ही आपके जीवन में आने वाले दु:ख समाप्त हो जाएंगे। इस दौरान आप दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की हासिल करते हुए आगे बढ़ेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो