scriptRajiv Gandhi Birth Anniversary : मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि, छात्र-छात्राओं से किया संवाद | Rajiv Gandhi Birth Anniversary kamal nath pay tribute | Patrika News

Rajiv Gandhi Birth Anniversary : मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि, छात्र-छात्राओं से किया संवाद

locationभोपालPublished: Aug 20, 2019 12:23:35 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

Rajiv Gandhi Birth Anniversary : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया।

kamal nath pay tribute

Rajiv Gandhi Birth Anniversary : मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि, छात्र-छात्राओं से किया संवाद

भोपाल. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा, मंत्री जीतू पटवारी, मंत्री प्रदीप जायसवाल सहित कई नेताओं ने हबीबगंज चौराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर रविन्द्र भवन में आयोजित युवा संकल्प वर्ष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छात्र छात्राओं संवाद किया।

Rajiv Gandhi Birth Anniversary

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने युवा संवाद में युवाओं से कहा कि राजीव जी देश में संचार क्रांति लेकर आए। जब उन्होंने देश में कम्प्यूटर लाने की बात कही थी तो लोग बातें करते थे, खुद हमारी ही पार्टी के लोग कहते थे अब हमें कम्प्यूटर से अपाइंटमेंट लेना होगा। कम्प्यूटर का लोग विरोध भी करने लगे, वो कहते थे यह नौकरियां खत्म कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, इससे देश प्रगति के पथ पर बढ़ चला।

Rajiv Gandhi Birth Anniversary
 

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 75 वीं जयंती पर पुलिस मुख्यालय में भी सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह ने पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई।
Rajiv Gandhi Birth Anniversary
 

प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने आज यहां बताया कि स्थानीय मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी और राज्य सरकार के मंत्री भी उपस्थित रहे।
Rajiv Gandhi Birth Anniversary2

राजीव गांधी की 75वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। विश्वविद्यालय और कॉलेजों में कई गतिविधियां हुईं। छात्र-छात्राओं ने सद्भावना दिवस की शपथ ली। इस मौके पर छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
Rajiv Gandhi Birth Anniversary3
1984 से दिसंबर 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। आज उनकी 74वीं वर्षगांठ है। जब देश आजाद हुआ था तब राजीव गांधी सिर्फ 3 साल के थे और आजादी के 37 सालों बाद 40 की उम्र में वो देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
Rajiv Gandhi Birth Anniversary4

ट्रेंडिंग वीडियो