script‘मप्र, छग औऱ राजस्थान में BJP की होगी जीत, KBC की तरह कौन बनेना सीएम खेल रही है कांग्रेस’ | rajnath singh in mp for mp election 2018 | Patrika News

‘मप्र, छग औऱ राजस्थान में BJP की होगी जीत, KBC की तरह कौन बनेना सीएम खेल रही है कांग्रेस’

locationभोपालPublished: Nov 21, 2018 11:26:17 am

Submitted by:

shailendra tiwari

‘मप्र, छग औऱ राजस्थान में BJP की होगी जीत, KBC की तरह कौन बनेना सीएम खेल रही है कांग्रेस’

mp election

‘मप्र, छग औऱ राजस्थान में BJP की होगी जीत, KBC की तरह कौन बनेना सीएम खेल रही है कांग्रेस’

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए भोपाल पहुंचे देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया सेंटर में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने यहां कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, कांग्रेस ने बारात तो निकाल दी पर उन्हें खुद नहीं पता की दूल्हा कौन है। मध्यप्रदेश के हर क्षेत्र में कांग्रेस का एक सीएम कैंडिडेट हैं। भाजपा अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है कांग्रेस में इतना साहस नहीं है कि वो ये बता सके की उसका सीएम कैंडिडेट कौन है। वहीं, शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि शिवराज सिंह ने बेहतरीन काम किया है औऱ हम विकास के दम पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों में चौका मारने जा रही है और राजस्थान में हम निश्चित तौर पर जीत रहे हैं।

केबीसी की तरह खेल खेल रही है कांग्रेस: कांग्रेस पह हमला करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, जिस तरह से टीवी पर केबीसी का खेल चल रहा है उसी तरह से कांग्रेस भी कौन बनेगा मुख्यमंत्री का खेल-खेल रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं हैं और विकास के दम पर हम एक बार फिर से सत्ता में वापसी कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश दौरे पर हैं राजनाथ सिंह : गृहमंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों मध्यप्रदेश में भाजपा के लिए लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, सिरोंज और भोजपुर समेत तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को सम्बोधित किया था। कांग्रेस जनता के बीच विश्वास और विश्वसनीयता दोनो खो चुकी है। किसानों और ग़रीबों के साथ कांग्रेस ने कई बार छल किया है। उन्होंने कहा ग़रीबी हटाओ मगर ग़रीबों की शामत आ गयी। उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण तो किया मगर उनका सामान्यीकरण जन-धन योजना के माध्यम से मोदीजी ने किया है। कांग्रेस पार्टी इन विधानसभा चुनावों में बिना दूल्हे की बारात निकाल रही है। कांग्रेस को भय है कि दूल्हा घोषित होते ही उनकी पार्टी बिखर जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो