भोपाल

राज्यसभा चुनावः तीन सीटों के लिए मतदान शुरु, सिंधिया – दिग्विजय हैं प्रत्याशी

राज्यसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर

भोपालJun 19, 2020 / 09:21 am

Hitendra Sharma

भोपाल। मध्यप्रदेश में रिक्त हुईं राज्यसभा की तीन सीटों के लिए शुक्रवार को चुनाव शुरु हो गया है। सुबह 9 बजे से ही विधायक विधानसभा पहुंचने लगे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित सभी मंत्री विधानसभा पहुंच गये हैं। कोरोना संकट को देखते हुए राज्यसभा चुनाव के लिये विशेष इंतजाम किये गये हैं। मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है तो वही विधायको को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ विठाया गया है। चुनाव में चार उम्मीदवार मैदान में हैं। इधर, चुनाव से ऐन पहले गुरुवार शाम को निर्दलीय विधायक और कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे प्रदीप जायसवाल ने भी भाजपा को समर्थन दे दिया।
वहीं एक और निर्दलीय विधायक केदार डाबर ने कहा, उन्होंने अभी तक तय नहीं किया है कि वे किसे वोट करेंगे। हालांकि सूत्रों के मुताबिक वे भी भाजपा के संपर्क में हैं। राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से आए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी छोड़कर चुनाव मैदान में उतरे संघ से जुड़े सुमेर सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और बसपा से कांग्रेस में आए दलित नेता फूल सिंह बरैया को उतारा है। चुनाव में विधानसभा के निर्वाचित सदस्य सुबह 9 से शाम 4 बजे तक वोट डालेंगे। मतों की गिनती शाम 5 बजे से शुरू होगी।
vidhansabha_06.jpg
विधायकों की मौजूदा संख्या के हिसाब से दो सीटें भाजपा और एक कांग्रेस के खाते में जाना तय है। इसमें सिंधिया, सोलंकी और दिग्विजय का राज्यसभा जाना लगभग तय है। इसके बावजूद दोनों दलों को क्रॉस वोटिंग का डर भी है। भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में कुल सदस्य 113 सदस्य हैं। इनमें 2 बसपा, 1 सपा और 3 निर्दलीय विधायकों ने भी पार्टी को अपना समर्थन दिया है।
vidhansabha_08.jpg
दिग्विजय सिंह को 54 वोट, फूलसिंह बरैया 38 वोट
यदि एक निर्दलीय जिन्होंने अपने पत्ते नहीं खाले वे बरैया को वोट करें तो भी उन्हें जीत के लिए 14 वोट और चाहिए होंगे।

19 सीटों पर चुनाव
राज्यसभा की 19 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। 24 सीटों पर होने वाले चुनावों में से कर्नाटक की चार व अरुणाचल प्रदेश की एक सीट पर पहले ही निर्विरोध प्रत्याशियों का चुनाव हो गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.