scriptRaksha Bandhan 2018 date and Muhurat : भाई को राखी बांधते समय जरूर करें इस मंत्र का जाप, दूर होंगी सारी परेशानियां | Raksha Bandhan 2018 Date Muhurat Auspicious Time Purnima Tithi Puj | Patrika News

Raksha Bandhan 2018 date and Muhurat : भाई को राखी बांधते समय जरूर करें इस मंत्र का जाप, दूर होंगी सारी परेशानियां

locationभोपालPublished: Aug 07, 2018 05:52:35 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

भाई को राखी बांधते समय जरूर करें इस मंत्र का जाप, दूर होंगी सारी परेशानियां

भोपाल। हिंदुओं में रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन का पार्व है। इस शुभ दिन बहन भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। राखी बांधने के दौरान भाई अपनी बहन को वचन देता है कि वह जीवनभर उसकी रक्षा करेगा। रक्षाबंधन के त्यौहार की सबसे बड़ी बात ये है कि इसे सिर्फ हिन्दू ही नहीं, बल्कि अन्य धर्म के लोग जैसे कि सिख, जैन और ईसाई भी हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि साल 2017 में रक्षाबंधन के दिन चंद्रग्रहण भी लगा था जिसके कारण राखी बांधने का समय 3 घंटे से कम का समय रह गया था। लेकिन इस बार राखी बांधने के लिए भाई-बहनों को काफी समय मिलेगा।

love astrology

ये है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

इस बार भाई-बहन का पावन पर्व रक्षाबंधन 26 अगस्त को सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा सूर्योदय से पूर्व ही समाप्त हो जाएगी. इसलिए लोगों के पास रक्षाबंधन का त्योहार मनाने का भरपूर समय होगा। सावन माह की पूर्णिमा तिथि 25 अगस्त 2018, शनिवार को शाम 03:16 से शुरू हो जाएगी। इसका समापन 26 अगस्त 2018, रविवार को शाम 05:25 पर होगा। बहनों द्वारा भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 05:59 से शाम 17:25 तक रहेगा।

करें इस मंत्र का उच्चारण

पंडित जी बताते है कि बहनें इस बात का विशेष ध्यान रखें कि राखी बांधते येन बद्धो बलि: राजा दानवेंद्रो महाबल:, तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल मंत्र का जाप जरूर करें। इस मंत्र का अर्थ ये है कि जिस रक्षासूत्र से महान शक्तिशाली राजा बलि को बांधा गया था, उसी सूत्र से मैं तुम्हें बांधता हूं। हे रक्षे (राखी), तुम अडिग रहना। अपने रक्षा के संकल्प से कभी भी विचलित मत होना। इस मंत्र के उच्चारण से भाई-बहनों के बीच कभी भी किसी प्रकार का विवाद नहीं होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो