scriptरैली निकाली : सभा में दी श्रम कानून की जानकारी | Rally in Industrial Area Govindpura on Labor Day | Patrika News

रैली निकाली : सभा में दी श्रम कानून की जानकारी

locationभोपालPublished: May 02, 2018 09:24:28 pm

मजदूर दिवस पर औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुरा में रैली निकाली

labor

भोपाल/गोविंदपुरा। एक मई को मजदूर दिवस पर औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुरा में रैली निकाली गई। रैली जीईआई इंडस्ट्री सिस्टम लिमिटेड कंपनी के गेट से प्रारंभ होकर औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न मार्ग से होते हुए एमपी इलेक्ट्रीकल चौराहे पर पहुंची। यहां पर मजदूरों ने जोरदार नारेबाजी की। यहां से रैली पुन: जीईआई इंडस्ट्रीज सिस्टम लिमिटेड परिसर पहुंची।

यहां पर मजदूरों की सभा का आयोजन किया गया। सभा को सीटू नेता पीएन वर्मा, बीएलईएल के योगेन्द्र शेखावत ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए सीटू नेता पीएन वर्मा ने कहा कि मजदूरों को अपने हक के लिए एकजुट होना पड़ेगा। इस मौके पर यूनियन के नेता यूनियन राजेन्द्र आर्य, रामविहारी, कमलेश गुप्ता मौजूद थे।

कर्मचारियों को नहीं मिल रही सुविधाएं : यूनियन

भेल में ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन ने बुलेटिन जारी कर मैनेजमेंट पर कई आरोप लगाए हैं। यूनियन के महासचिव रामनारायण गिरी ने कहा कि भेल के श्रमिक ने कड़ी मेहनत एवं विपरीत परिस्थतियों में भी भेल को सर्वोच्च पायदान पर बना रखा है। साथ ही इतने सालों में भोपाल यूनिट नंबर 1 बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर मैनजमेंट कर्मचारी विरोधी होता जा रहा है। कर्मचारियों के आवास जर्जर हो गए हैं, प्रबंधन मेंटेनेंस नहीं करा रहा है। टाउनशिप में पर्याप्त पीने का पानी नहीं मिल रहा है। अस्पताल में भी सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। डॉक्टर मेडिकल स्टाफ भी पर्याप्त नहीं है।

नागर ब्राह्मण महिला मंडल ने श्रमिकों को बांटे वस्त्र

भोपाल में नागर ब्राह्मण महिला मंडल की भोपाल इकाई द्वारा मंगलवार को श्रमिकों के बीच जाकर वस्त्र वितरित किए गए। मंडल की अध्यक्ष अर्चना व्यास ने बताया कि मंडल का गठन प्रादेशिक अध्यक्ष शारदा मण्डलोई द्वारा किया गया था। इसके तहत मंगलवार को श्रमिक दिवस पर स्थानीय प्रेरणा सेवा ट्रस्ट पर पहुंचकर वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिला सदस्य डॉ. स्मृति मेहता, सुनीता व्यास, सुमित्रा मण्डलोई, मुक्ता नागर, दिव्या शर्मा, तृप्ति नागर, तृप्ता रावल, शिखा त्रिवेदी, सुजाता व्यास, वसुन्धरा मेहता, अनुराधा मेहता सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं। सचिव डॉ. स्मृति मेहता ने आभार माना।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो