सती प्रथा पर पहला सर्कुलर जब गर्वनर जनरल सागर आए तो उन्होंने देखा कि जिले में हजारों जगह सती के पत्थर लगे हुए हैं। इससे वह बेचैन हुए और कलकत्ता जाकर इस पर रोक लगाने के लिए एक सर्कुलर निकाला। यह सती प्रथा पर रोक लगाने का भारत में पहला मामला था। इसके बाद सती प्रथा पर रोक लगाने का कानून बना।
प्रेस की स्थापना एक बार कर्नल आलकॉट सागर आए जब उन्होंने देखा की यहां काफी लोग अंग्रेजी बोल और पढ़ लेते हैं तो खूब प्रभावति हुए। उन्होंने पता किया तो जानकारी लगी कि इससे पहले गर्वनर आए थे वह यहां से पं कृष्ण देव में आपने साथ ले गए और अंग्रेजी का प्रशिक्षण दिया। इसके बाद सागर प्रेस की स्थापना की गई। प्रेस का नाम आलकॉट प्रेस रखा गया।1923 में अंग्रेजी अखबर उदय का प्रकाशन यहां से होने लगा था। यह अखबार एक बंगाली परिवार निकलता था। फिल्म अभिनेता अशोक कुमार और किशोर कुमार उनके रिश्तेदार थे। उस समय अशोक और किशोर खूब सागर आते थे।