scriptअगर चांद दिखा तो रमजान माह की शुरुआत 16 मई से | Ramzan start from 16 May 2018 | Patrika News

अगर चांद दिखा तो रमजान माह की शुरुआत 16 मई से

locationभोपालPublished: May 14, 2018 06:54:25 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

रमजान की तैयारियां, बोहरा समाज कल रखेगा पहला रोजा, शहर की तीन सौ से ज्यादा मस्जिदों में तरावीह की नमाज के इंतजाम

Ramzan

Ramzan

भोपाल. दो दिन बाद पवित्र माह रमजान की शुरुआत होगी। लोग रमजान के इस्तकबाल की तैयारियों में जुट गए हैं। सेहरी और इफ्तारी के लिए सामग्री जुटाई जाने लगी है। चांद नजर आते ही तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी। ऐसे में मस्जिदों में साफ सफाई का दौर चल रहा है। शहर में करीब तीन सौ मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जाएगी। अगर चांद दिखा तो रमजान माह की शुरुआत १६ मई से हो सकती है। पहला रोजा १७ मई को रखा जाएगा। मोती मस्जिद में १६ मई को रूहते हिलाल कमेटी की बैठक होगी। शहर काजी की अध्यक्षता में कमेटी यहां से चांद की तस्दीक कर घोषणा करेगी। रमजान की आमद को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। शहर की करीब तीन सौ स्थानों पर तरावीह की नमाज अदा होगी। यहां इंतजाम किए जा रहे हैं।
मौसम के मुताबिक सेहरी और इफ्तार

बाजार में सेहरी और इफ्तारी के लिए मौसम के मुताबिक सामान नजर आया। भीषण गर्मी के बीच इस बार रोजे हैं। ऐसे में ऐसे शरबत बाजार में आ रहे हैं जो ठंडक का अहसास कराते हुए गर्मी के तेवर को कम करने में मदद करे। ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। फलों में भी ऐेसे ज्यादा हैं, जो शीतलता प्रदान करते हैं। जहांगीराबाद स्थित एक दुकानदार अब्बास के मुताबिक फलों की मांग ज्यादा बताई जा रही है।
बोहरा समाज कल रखेगा पहला रोजा
दाउदी बोहरा समाज में रमजान की शुरुआत १५ मई से होगी। इस दिन पहला रोजा रखा जाएगा। तीस दिन रोजे रखें जाएगा। भोपाल के आमिल शेख युसूफ भाई भरुची के बताए मुताबिक तैयारी की जा रही है। रमजान के दौरान अलीगंज स्थित हैदरी मस्जिद, पीर गेट स्थित हुसैनी मस्जिद, सैफिया कॉलेज स्थित बद्री मस्जिद, अहमदी मस्जिद, नूरमहल स्थित नजमी हॉल, करोद स्थित बुरहानी मस्जिद में पांच वक्त की नमाज अदा की जाएगी। साथ ही रोजा अफ्तार के बाद यहां सामूहिक खाने के इंतजाम भी किए गए हैं। पूरे दिन ये आयोजन होगा। इसमें समाज के सभी लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं और खाना खाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो