भोपालPublished: Nov 12, 2022 02:05:20 pm
shailendra tiwari
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया थाना इलाके में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। विधवा भाभी के साथ उसके सगे देवर ने ही दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने पर वह अपनी भाभी को मारने-पीटने से भी नहीं चूका। यही नहीं भाभी के अलावा उसने दूधमुंहे भतीजे को भी पीट दिया।
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया थाना इलाके में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। विधवा भाभी के साथ उसके सगे देवर ने ही दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने पर वह अपनी भाभी को मारने-पीटने से भी नहीं चूका। यही नहीं भाभी के अलावा उसने दूधमुंहे भतीजे को भी पीट दिया। पीडि़ता के पति का निधन हो चुका है। मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।