script70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ पिलाया, बेहोश होने के बाद किया rape | rape with 70 years old woman | Patrika News

70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ पिलाया, बेहोश होने के बाद किया rape

locationभोपालPublished: May 23, 2022 01:11:44 am

राजधानी से सटे औबेदुल्लागंज क्षेत्र में हाईवे किनारे रहती थी महिला, आरोपी पर थाने में पहले से ही दर्ज हैं कई केस, पुलिस ने गिरफृतार कर जेल भेजा

.

Rape : पुत्री से मिलने बालिका गृह से भागी, दो युवकों ने किया बलात्कार

 

भोपाल. औबेदुल्लागंज में एक 70 वर्षीय महिला से rape का मामला सामने आया है। आरोपी ने हाईवे किनारे एक झोपड़ी में रहने वाली बुजुर्ग महिला को पहले नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। और उसके बाद rape किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी संदीप चौरसिया ने बताया कि सड़क किनारे एक झोपड़ी में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला रहती थी। शुक्रवार रात 28 वर्षीय फैजान उर्फ पप्पू मियां ने महिला को कुछ पिलाकर बेहोश कर दिया। सुबह जब महिला को होश आया, तो शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला अपने बेटे के साथ थाने पहुंची और फैजान पर rape सहित कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया। फैजान पर पहले भी थाने में कई प्रकरण दर्ज हैं। वह कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस ने फैजान को कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

नाबालिग से बाजार में की दोस्ती, होटल में मांग में सिंदूर भर लूट ली अस्मत
भोपाल में एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर rape करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले तो उसे कई कसमें दी फिर जल्द शादी करने का झांसा देकर मांग में सिंदूर भर दिया और rape की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय किशोरी 9वीं कक्षा की छात्रा है। कुछ समय पहले उसकी इतरवारा बाजार में पुल बोगदा के पास रहने वाले 19 वर्षीय कुनाल यादव से मुलाकात हुई थी। इस बीच दोनों ने एक दूसरे से नंबर एक्सचेंज कर फोन पर आपस में बात शुरू कर दी। 10 मई को युवक उसे हमीदिया रोड स्थित एक होटल में ले गया और शादी करने का प्रस्ताव दिया। उसने छात्रा को भरोसे में लेने के लिए उसकी मांग भर दी और rape किया। 15 मई को वह दोबारा छात्रा को उसी होटल में ले गया। हाल ही में जब छात्रा ने उससे शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया और छात्रा को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो