script

गले में माला डाली, इशारों-इशारों में हुई बात और ‘जुदा’ हो गईं दिग्विजय और सिंधिया की राहें

locationभोपालPublished: Feb 24, 2020 05:53:01 pm

Submitted by:

Muneshwar Kumar

दिग्विजय सिंह ने कहा कि महाराज से मेरे अच्छे हैं संबंध

67.jpg
भोपाल/ बंद कमरे की मुलाकात सड़क पर हुई। दोनों ने गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे के गले में माला डाली। फिर गले मिले और इशारों-इशारों में दोनों के बीच गुप्तगु हुई। उसके बाद दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की राहें जुहा हो गईं। दिग्विजय सिंह ने फेसबुक पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें तो कुछ ऐसा ही दिख रहा है। ऐसे में यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर दोनों की मुलाकात टली क्यों।
सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच मुलाकात को लेकर मध्यप्रदेश में सुबह से ही राजनीतिक हलचल तेज थी। दोनों नेता गुना पहुंचे भी लेकिन दोनों के बीच बंद कमरे में कोई मुलाकात नहीं हुई। बीच सड़क पर ही दोनों का सामना हुआ। उसके बाद गाड़ी से उतरकर बीच सड़क पर दोनों ने बात की। मुलाकात के बाद दिग्विजय सिंह एरोन के लिए निकल गए। लेकिन दोनों में क्या बात हुई, इसकी जानकारी नहीं दी।
क्यों टली मीटिंग
दोनों की पहले से प्रस्तावित मीटिंग रद्द क्यों हुई, इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। मगर दोनों ने ही इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि दिग्विजय सिंह से ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें यह जरूर दिख रहा है कि वह हाथ जोड़े महाराज से कुछ कह रहे हैं। सिंधिया उनकी बातों को सुनते हैं और वह भी हाथ उठाकर कुछ इशारा करते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यहीं प्रतीत हो रहा है कि दोनों के बीच बस इतनी ही बात हुई है।
महाराज से अच्छे हैं संबंध
दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात के बाद कहा कि खूब अच्छा रहा है। साथ ही तनातनी की खबरों को उन्होंने खारिज कर दिया था। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा था कि महाराज से उनके अच्छे संबंध हैं। महाराज गुना में हैं, इसलिए मैं उनसे मिल रहा हूं, अगर नहीं मिलते तो फिर आपलोग विवाद की खबरें चलाते।
मुलाकातें तो होती रहती हैं
वहीं, भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि राजा साहब से हमारी कोई पहली बार मुलाकात हो रही है क्या, उनसे तो मेरी हर महीने मुलाकात होती है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अपनी लड़ाई लड़ने में खुद ही सक्षम हूं। मैं सिर्फ और सिर्फ प्रदेश की जनता के लिए लड़ रहा हूं। इसमें कोई नहीं बात नहीं है। अगर पांच साल में वचन पत्र में किया गया वादा पूरा नहीं होता है तो हम जनता के साथ सड़क पर उतरेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो