script

भाजपा में निर्दलीयों के लिए बगावत के सुर

locationभोपालPublished: Jul 10, 2018 10:45:39 am

Submitted by:

anil chaudhary

पार्टी अध्यक्ष की नजदीकी पर एतराज…

MP BJP office

BJP OFFICE in bhopal

भोपाल. प्रदेश के तीनों निर्दलीय विधायकों को लेकर भाजपा में बगावती सुर सुनाई देने लगे हैं। सिवनी से दिनेश राय मुनमुन भाजपा में शामिल हो चुके हैं। सीहोर के सुदेश राय और थांदला के कल सिंह भाबर अघोषित रूप से भाजपाई हैं। पार्टी के नेताओं ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। वे अपने समर्थकों के साथ पार्टी अध्यक्ष राकेश सिंह के सामने विरोध प्रदर्शन कि कर चुके हैं।
– सीहोर के सुदेश राय का विरोध
सीहोर मुख्यमंत्री का गृह जिला है, इसलिए संगठन को यहां की चिंता ज्यादा है। मौजूदा विधायक सुदेश राय निर्दलीय चुनाव जीते थे, लेकिन वे भाजपा की बैठकों में शामिल होते हैं। इसका यहां के दो बड़े नेता पूर्व विधायक रमेश सक्सेना और जसपाल सिंह अरोरा विरोध कर रहे हैं।

थांदला में खुलेआम विरोध
झाबुआ जिले के थांदला से निर्दलीय विधायक कल सिंह भाबर ने पिछले चुनाव में भाजपा से बागवत की थी। अब राकेश सिंह की उनसे मुलाकात स्थानीय नेताओं को रास नहीं आ रही है। इस पर दिलीप कटारा ने 500 समर्थकों के साथ विरोध कर दिया था। वहीं, दो बड़े नेताओं ने कहा कि उन्होंने संगठन को साफ कह दिया है कि भाबर को आगे किया तो पार्टी यहां से हार जाएगी।
– मुनमुन पर नहीं एक राय
सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन को भाजपा ने आनन-फानन में शामिल कर लिया। यहां से नीता पटैरिया विधायक और सांसद रह चुकी हैं। नीता ने 2008 में मुनमुन को हराया था। 2013 में नीता का टिकट कटा तो मुनमुन जीत गए। नीता की यहां से फिर से दावेदारी है। मुनमुन और नीता के बीच का विवाद बहुत चर्चा में रहा है। स्थानीय संगठन में मुनमुन को भाजपा में शामिल होने का विरोध तेज हो गया है।
सुदेश राय जनता में जीरो हैं। भाजपा को बुरी तरह सीट हारनी होगी तो उनको टिकट देगी। उनका इतना विरोध होगा कि कभी किसी का नहीं हुआ होगा।
– जसपाल सिंह अरोरा, भाजपा नेता, सीहोर
हम तो पूरी तरह विरोध में हैं। पूरी विधानसभा के कार्यकर्ता कलसिंह भाबर के खिलाफ हैं। जो हमने विरोध किया वो तो ट्रेलर था, पूरी फिल्म तो अभी बाकी है।
– दिलीप कटारा, भाजपा नेता, थांदला
भाजपा में जब तक बी-फॉर्म न मिले तब तक टिकट पक्का नहीं माना जाता। प्रभावशाली लोगों की आवश्यकता होगी, इसलिए मुनमुन को शामिल किया।
– नीता पटैरिया, पूर्व विधायक, सिवनी

ट्रेंडिंग वीडियो