script

38 साल बाद रात और सात साल बाद दिन में इतना तपा भोपाल

locationभोपालPublished: Apr 29, 2018 11:14:19 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

राजधानी में टूटा दिन और रात के तापमान का रेकार्ड

temperature
भोपाल. राजधानीवासियों के लिए शुक्रवार शनिवार की रात और शनिवार का दिन गर्मी के लिहाज से भारी पड़ा। गर्मी ने भोपाल में दिन और रात के कई रेकार्ड तोड़ दिए। 38 साल बाद शुक्रवार-शनिवार की रात को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके पहले 22 अप्रैल 1980 को रात का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया था। यही नहीं दिन के तापमान ने भी सात साल का रेकार्ड तोड़ दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इसके पहले 18 अप्रैल 2010 को दिन का तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था।

राजधानी में गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह 05.30 बजे ही तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एसके नायक के अनुसार प्रदेश में राजस्थान और गुजरात की ओर से तपती हुई सीधी हवाएं आ रही हैं।

ऐसे में फिलहाल बहुत अधिक राहत की उम्मीद नहीं है। हालांकि एक द्रोणिका लाइन जरूर प्रदेश के पास से गुजर रही है। ऐसे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं। राजधानी में भोपाल में हल्क फुल्के बादल छा सकते हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र में दर्ज आंकड़ों के अनुसार शनिवार को अधिकतम 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 03 डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

जिले के सभी स्कूलों में एक मई से 14 जून तक अवकाश

राजधानी में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर भोपाल के आदेश पर जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में एक मई से 14 जून तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला शिक्षाधिकारी धर्मेंद्र शर्मा के अनुसार कलेक्टर के आदेश के बाद सभी सीबीएसइ, सेंट्रल स्कूल सहित निजी स्कूलों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए हैं। स्टाफ के लिए स्कूल अपने कैलेंडर के अनुसार निर्देश जारी कर
सकते हैं।

तिथि एवं वर्ष अधि.तापमान
18 अप्रैल 2017 42.7
17 अप्रैल 2016 42.6
20 अप्रैल 2015 42.5
28 अप्रैल 2014 42.1
30 अप्रैल 2013 42.4
04,11 अप्रैल 2012 40.7
30 अप्रैल 2011 41.2

दिन भर का तापमान
05.30 बजे (सुबह) 28.8 डिग्री
08.30 बजे 33.6 डिग्री
11.30 बजे 39.6 डिग्री
02.30 बजे(दोपहर) 41.6 डिग्री
05.30 बजे (शाम) 40.8 डिग्री

ट्रेंडिंग वीडियो