पुराने शहर में धारदार हथियारों की बिक्री
पुराने शहर में भोपाल टॉकीज के आसपास कई स्थानों पर खुले आम धारदार हथियारों की बिक्री की जा रही थी। इनमें सामान्य छुरी चाकुओं के अलावा ऐसे हथियार भी थे जिन्हें बेचने के लिए लाइसेंस की जरूरत है। खुलेआम बिक्री के चलते इन्हें यहां से कोई भी खरीद सकता था। जो कि सुरक्षा को खतरा बताया गया। इस मामले को पत्रिका एक्सपोज के जरिए उठाया गया। इसके बाद से ये बाजार सिमटने लगा है। अब पहले के मुकाबले यहां गिनी चुनी दुकानें ही शेष रह गई हैं। प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक जिन हथियारों को बेचने अनुमति की जरूरत होती है उनकी खरीद फरोख्त पर नजर रखी जाती है। हाल में त्योहार के चलते समझाइश दी गई थी।
नहीं होती मामले में चर्चा
मामले में शांति समिति की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से नहीं रखा जाता। इस कारण नियमों की लोगों को जानकारी नहीं है। यहां के एक दुकानदार मुकीत ने बताया कि नियमों के बारे में पता न होने के कारण ऐसा हो सकता है। इस बारे में बताया जाए तो सुरक्षा व्यवस्था का लोग ध्यान रखेंगे।
इनका कहना है
आठ इंच से अधिक का हथियार बेचने के लिए लाइसेंस लेने की जरूरत होती है। धर्मिक आयोजनों के चलते सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाते हैं।
संतोष कुमार वर्मा, एडीएम