भोपाल

गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरों पर, राजधानी के स्टेशन पर फहराया जाएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

26 जनवरी को फहराया जाएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा

भोपालJan 21, 2019 / 11:29 am

KRISHNAKANT SHUKLA

गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरों पर, राजधानी के स्टेशन पर फहराया जाएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

भोपाल. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर भोपाल रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा झंडा फहराया जाएगा। रेलवे ने इसके लिए तैयारी कर ली है। शनिवार देर शाम प्लेटफार्म नंबर एक की तरफ इसका स्ट्रक्चर (पोल) खड़ा किया गया। जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को इस पोल पर 25 बाय 18 फीट का तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राजधानी में इसके पहले देश का पांचवां सबसे ऊंचा (235 फीट) झंडा वल्लभ भवन के सामने बने पार्क में 27 मई 2015 को फहराया जा चुका है। राजाभोज एयरपोर्ट पर भी 100 फीट ऊंचा झंडा फहराया जा चुका है।

 

देशभक्ति की भावना जगाना है उद्देश्य

रेलवे अधिकारियों के अनुसार लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए ये झंडे देश में ए-1 कैटेगिरी के 75 रेलवे स्टेशनों पर लगाए जा रहे हैं। 26 जनवरी तक सभी स्टेशनों पर ये झंडे फहरा दिए जाएंगे। चूंकि रेलवे स्टेशन ऐसी जगह होते हंै,जहां पर देशभर से लोग आते-जाते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग झंडे को देख सकेंगे।

70वें गणतंत्र दिवस 2019 में घोड़ों में ग्लैंडर्स नाम की बीमारी फैल जाने से इन्हे परेड में शामिल नहीं किया जा रहा है। पशुओं से मनुष्य में संक्रमण न फैले, इससे पहले ही सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है।

परेड में घोड़ों को नहीं किया जाएगा शामिल

मध्यप्रदेश में इस बार गणतंत्र दिवस के परेड में घोडों को शामिल नहीं किया जाएगा। 70वें गणतंत्र दिवस में परेड की तैयारी शुरू कर दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन का कहना है कि घोड़ों में ग्लैंडर्स नाम की खतरनाक बीमारी होने से मनुष्य में संक्रमण न फैले इस कारण ये कदम उठाया गया है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इसकी जानकारी संभागायुक्त को भेज दी गई है। गौरतलब है कि ग्लैंडर्स पशुओं की एक बीमारी है जो पशुओं से मनुष्य में संक्रमण के जरिए प्रवेश करती है। राजधानी के क़ाज़ी केम्प इलाके में बीते मई में एक घोडा बीमारी से संक्रमित मिला था।

Home / Bhopal / गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरों पर, राजधानी के स्टेशन पर फहराया जाएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.