भोपाल

71वां गणतंत्र दिवस: राजपथ पर दिखेगी एमपी की झांकी, राज्यपाल लेंगे परेड की सलामी

26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था।

भोपालJan 26, 2020 / 09:02 am

Pawan Tiwari

71वां गणतंत्र दिवस: राजपथ पर दिखेगी एमपी की झांकी, राज्यपाल लेंगे परेड की सलामी

भोपाल. देश आज 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, सीएम कमलनाथ ने इंदौर में झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को 71वें गणतंत्र की बधाई दी।
शिवराज सिंह चौहान ने भी दी बधाई
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा- देश का गर्व बढ़े, गौरव बढ़े; सदा काम करें ऐसे। निश्छल हों प्रयास ऐसे कि गंगा, नर्मदा की पवित्रता हो जैसे। दुनिया में सौहार्द बढ़े, हर चेहरे पर मुस्कान आए, भारत और महान बने, आओ हम सब संकल्प करें ऐसे। आपको गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं।
राज्यपाल ध्वजारोहण
राज्यपाल लालजी टंडन की मौजूदगी में यहां धूमधाम व गरिमामय ढंग से गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। समारोह में निकलने वाली परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे। हर्ष फायर के साथ पुलिस बैंड की धुन के साथ परेड निकलेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे संयुक्त परेड के बाद विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और संस्कृति विभाग के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इसमें शासकीय कन्या उमावि गोविंदपुरा, डीपीएस नीलबड़ सहित सात स्कूलों के संयुक्त दल अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
सीएम इंदौर में फहराएंगे तिरंगा
सीएम कमलनाथ इंदौर में झंडा फहराएंगे। सीएम कमलनाथ ने सबसे पहले कांग्रेस कार्यालय में तिंरगा फहराया उसके बाद वो जिले के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम कमलनाथ 9 बजे नेहरू स्टेडियम में झंडा वंदन, संबोधन और मार्च पास्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे।
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%97%E0%A4%A3%E0%A4%A4%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0_%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

राजपथ में निकलेगी झांकी
गणतंत्र दिवस पर इस बार 26 जनवरी को राजपथ से मध्य प्रदेश की जो झांकी गुजरेगी, उसकी थीम है जनजातीय संग्रहालय है। इसमें मध्यप्रदेश के जनजातीय जीवन, परम्परा, कला, शिल्प, खान-पान, रहन-सहन तथा खेलों को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इस झांकी में मिट्टी के घरों की दीवारों पर मिटटी के ही रंगों की कलाकृतियां के साथ-साथ नर्मदा की उत्पत्ति की कथा भी दिखाई जाएगी।

Home / Bhopal / 71वां गणतंत्र दिवस: राजपथ पर दिखेगी एमपी की झांकी, राज्यपाल लेंगे परेड की सलामी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.