scriptबड़ी खबरः शिवराज मंत्रिमंडल में आएंगे नए मंत्री, कमजोर परफार्मेंस वालों की होगी छुट्टी | Reshuffle in mp cabinet bjp meeting started in kerwa resort bhopal mp | Patrika News

बड़ी खबरः शिवराज मंत्रिमंडल में आएंगे नए मंत्री, कमजोर परफार्मेंस वालों की होगी छुट्टी

locationभोपालPublished: Sep 16, 2017 03:26:14 pm

मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। शनिवार को राजधानी के केरवा गेस्ट हाउस में भाजपा की अहम बैठक हुई जिसमें …।

Reshuffle in mp cabinet

Reshuffle in mp cabinet bjp meeting started in kerwa resort bhopal mp

भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। शनिवार को राजधानी के केरवा गेस्ट हाउस में भाजपा की अहम बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार, आरएसएस की होने वाली बैठक सहित 2018 में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार मंथन हुआ।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और कमजोर परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों को आराम देने पर चर्चा हुई। बैठक में इनके अलावा विधानसभा चुनाव 2018, अक्टूबर में होने वाली आरएसएस की बैठक और 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को लेकर भी अहम फैसले लिए गए। इसके लिए कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

इन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी
जेलमंत्री कुसुम मेहदाले, खाद्य मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हर्ष सिंह, उद्यानिकी मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा।

यह बन सकते हैं नए मंत्री
इंदौर के विधायक रमेश मेन्दोला, सुदर्शन गुप्ता, यशपाल सिह, ओमप्रकाश सकलेचा, रंजना बघेल।
इनका नामों भी चली चर्चा
सूत्रों के मुताबिक पिछली बार की तरह इस बार भी इंदौर के विधायक महेंद्र हार्डिया का नाम भी चर्चा में है। विंध्य से शंकरलाल तिवारी, केदारनाथ शुक्ला, मीना सिंह, जय सिंह मरावी और चंबल क्षेत्र से अशोकनगर विधायक गोपीलाल जाटव के नामों पर भी चर्चा होना बताया जा रहा है। जाटव का नाम पहले मोदी मंत्रिमंडल के लिए चर्चा में आया था, लेकिन वीरेंद्र खटीक को केंद्र में लिया था। महाकौशल क्षेत्र से संजय शर्मा और रामप्यारे कुलस्ते का नामों पर भी लिया गया है।
क्या बोले विनय सहस्रबुद्धे
बैठक में हिस्सा लेने आए भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि हाईकमान की मंशा है कि दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगठन अंतिम पक्त के व्यक्तितक पहुंचे।

क्या बोले नरेंद्र तोमर
समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्राम सभाओं में पार्टी के लोग योजनाओं को बताएं। इसके लिए सभी मंत्री, सांसद, विधायक एवं संगठन के पदाधिकारियों के दायित्व तय करने की जिम्मेदारी पार्टी अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान और संगठन महामंत्री सुहास भगत की होगी।
बैठक में क्या-क्या हुआ
-17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने की प्लानिंग।
-सामान्य कार्यकर्ता से लेकर सत्ता और संगठन के शीर्ष पदाधिकारी को अनिवार्य रूप से हिस्सा लेने के निर्देश।
-25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं कराने का निर्णय।
-सत्ता और संगठन से जुडे़ पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
भाजपा समीक्षा बैठक
#LIVE UPDATE

2.15 AM

-पार्टी अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान और संगठन महामंत्री सुहास भगत को यह जिम्मेदारी दी गई है।

-सभी मंत्री, सांसद, विधायक एवं संगठन के पदाधिकारियों के दायित्व तय किए गए।
– कई सवालों को टालने के बाद उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि ग्राम सभाओं में पार्टी के पदाधिकारी योजनाओं को बताएंगे। 

-मीडिया ने तोमर को घेर लिया।

-केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मीडिया से रूबरू हुए।
2.00 AM

मंत्रिमंडल विस्तार समेत कई मुद्दों पर पूछने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

-बैठक के बारे में पूछने पर सहस्रबुद्धे ने कहा कि हाईकमान की मंशा है कि दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगठन अंतिम पक्त के व्यक्तितक पहुंचे।
-बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हुए संगठन मंत्री विनय सहस्रबुद्धे।

-बैठक खत्म होने के बाद नेताओं का बाहर निकलने का सिलसिला शुरू।

12.15 AM
-सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
-फोटोग्राफरों को रोका।
-मीडिया को भी भीतर जाने की अनुमति नहीं दी।
11.45 AM
-भाजपा की उच्चस्तरीय बैठक शुरू।
-सभी वीआईपी रेस्ट हाउस के मीटिंग हाल में पहुंचे।
-रेस्ट हाउस में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद


11.15 AM
– मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर।
– मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैठक में पहुंचे।
– कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ल, जयंत मलैया नरोत्तम मिश्र पहुंचे।

8.30 AM
-सुबह 8.30 बजे ही विनय सहस्रबुद्धे पहुंचे।
–केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भोपाल एक्सप्रेस से पहुंचे।

व्यस्तता के चलते नहीं आए ये नेता
राजधानी के केरवा डेम स्थित गेस्ट हाउस पर शनिवार सुबह से ही भाजपा सरकार के मंत्री, भाजपा संगठन और आरएसएस से जुड़े पदाधिकारी पहुंचने लगे थे। इस अहम बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत व्यस्तताओं के चलते शामिल नहीं हो पाए। प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों को भी बैठक से दूर रखा गया है।
बैठक में यह नेता आए
भाजपा की उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान, विनय सहस्रबुद्धे, सुहास भगत, उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ल, वित्त मंत्री जयंत मलैया, जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्र समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।
जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार
चार दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए थे। उन्होंने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में आफ द रिकार्ड कहा था कि कुछ नए मंत्री बनाए जा सकते हैं या कुछ कम भी हो सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो