भोपालPublished: Nov 22, 2023 11:58:34 am
Manish Gite
रामलला को पूरी कमाई सौंपेंगे एमपी कैडर के आइएएस, देश की नामी कंपनी तैयार करेगी स्वर्ण जड़ित रामचरितमानस
मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आइएएस अधिकारी एस. लक्ष्मीनारायण अपनी पूरी कमाई रामलला के चरणों में दान करेंगे। वे बीते दिनों पत्नी के साथ अयोध्या पहुंचे थे, उन्होंने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से अनुमति ली। लक्ष्मीनारायण केंद्र सरकार में गृह सचिव रहे हैं। वे मूर्ति के सामने पांच करोड़ से तैयार 151 किलो की रामचरितमानस स्थापित करवाएंगे। 10,902 पदों वाले इस महाकाव्य का हर पन्ना तांबे का होगा, जिन्हें 24 कैरेट सोने में डुबोया जाएगा। स्वर्ण जड़ित अक्षर लिखे जाएंगे। इसमें 140 किलो तांबा और 7 किलो सोना लगेगा। इसके लिए नारायणन ने सभी संपत्ति बेचने और बैंक खातों को खाली करने का फैसला किया है।