scriptपूर्व मंत्री एंदल सिंह कंसाना के बेटे पर इनाम घोषित, कांग्रेस ने साधा निशाना | reward on son of former minister Andal Singh Kansana Congress targeted | Patrika News

पूर्व मंत्री एंदल सिंह कंसाना के बेटे पर इनाम घोषित, कांग्रेस ने साधा निशाना

locationभोपालPublished: Feb 24, 2021 12:35:15 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

– बंकू कंसाना का दूसरी बार गिरफ्तारी वारंट की जारी- माफिया के खिलाफ अभियान पर कांग्रेस का तंज- कांग्रेस ने पूछा शिवराज जी, गाड़ोगे या घर की बात

01_6.png

भोपाल. कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में स्तीफा देकर बीजेपी में आये मुरैना के एंदल सिंह कंसाना की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही। प्रदेश में बीजेपी में सामिल होने के बाद एंदल सिंह मंत्री तो बन गये पर विधानसभा चुनाव हार गये। अब उनके बेटे बंकू के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने फिर से गिरफ्तारी वारंट जारी
कर दिया है।

धौलपुर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में चंबल पुलिस महानिरीक्षक और मुरैना पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्यवाई की मांग की है। बकू कंसाना सहित 6 लोगों पर दो हजार की इनाम घोषित किया गया है। अब इस मामले को लेकर कांग्रेस ने हमलावर रुखअख्तियार कर लिया है। प्रदेश कांग्रेस के ट्वीटर से तंज कसते हुए मुख्यमंत्री से सवाल किया है। कांग्रेस ने वारंट और इनाम की कॉपी भी सोशल मीडिया पर जारी की है।

गाड़ोगे या घर की बात
कांग्रेस ने पूछा है कि मुख्यमंत्री प्रदेश में माफिया के खिलाफ अभियान चला रहे है। और उनकी पूर्टी के ही नेता के बेटे को पुलिस ने माफिया घोषित करते हुए दो हजार का इनाम घोषित किया है। अब सीएम को बताना चाहिये कि अब इन्हें गाड़ोगे या ये तो घर की बात है?

https://twitter.com/INCMP/status/1364420288121864193?ref_src=twsrc%5Etfw

पुलिस कर्मियों का किया था अपहरण
यह मामला 8 अक्टूबर 2019 का है जब दो पुलिस कर्मी मोटर साइकल पर देर रात गस्त कर रहे थे। तभी एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने पुलिस के जवानों का अपहरण किया और फिर बेरहमी से मारपीट की। घटना में मध्य प्रदेश के मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के पुत्र बंकू कंसाना भी शामिल बताया गया। पुलिस जवान हरिओम यादव और विजय पाल सिंह ने इसम मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई। जवानों के मुताबिक कार और बाइक में सवार 14 लोगों ने उनको गस्त करते समय रोका और अपहरण कर कार में ले गये। उनकी मोटर साइकल भी छीन ले गये। उसके बाद दोनों जवानों को बाबा देवपुरी के पास जंगलों में ले गये और मोबाइल पर स्पीकर खोलकर एदल सिंह कंसाना के बेटे बंकू कंषाना से बात की।

आरोपियों ने बंकू कंसाना से बातचीत के बाद जवानों की पिटाई शुरु कर दी और तबतक मारा गया जबतक वह बेहोश नहीं हो गये। बाद में आरोपियों ने दोनों को मृत समझकर छोड़ दिया। कई घंटों बाद जब जवानों को होश आया जब वह बापस धौलपुर की सीमा में लौट सके। चंबल किनारे के गांव में पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया।

0__1.png
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ziae8
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो