scriptदिग्विजय सिंह के ट्वीट पर संबित पात्रा ने ले लिए मजे, कहा- दिल्ली में कांग्रेस उम्मीदवार नामांकन कैसे भरेंगे | Rift between digvijay singh and sambit patra on twitter | Patrika News

दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर संबित पात्रा ने ले लिए मजे, कहा- दिल्ली में कांग्रेस उम्मीदवार नामांकन कैसे भरेंगे

locationभोपालPublished: Jan 21, 2020 05:12:38 pm

Submitted by:

Muneshwar Kumar

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि हम कागज नहीं दिखाएंगे

7.jpg

भोपाल/ सीएए और एनआरसी पर बीजेपी को झुकने को तैयार नहीं है। वहीं, कांग्रेस भी मानने को तैयार नहीं है। कांग्रेस लगातार इसका विरोध कर रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट किया कि हम कागज नहीं दिखाएंगे। इसको दिल्ली चुनाव से जोड़कर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनके मजे ले लिए। अब दोनों का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल है।
दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सीएए और एनआरसी के विरोध में एक ट्वीट किया कि हम कागज नहीं दिखाएंगे। साथ ही एक फेसबुक लिंक भी शेयर किया। जिसमें लेकर वरुण ग्रोवर का एक वीडियो है। वरुण ग्रोवर सीएए और एनआरसी के विरोध में एक गीत लिखा है। जिसे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच में जाकर गाया भी है। उसके बोल हैं कि तानाशाह आके जाएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे।
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1219439461672505344?ref_src=twsrc%5Etfw
चुनाव आयोग से पूछा
दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने मजकिया अंदाज में कांग्रेस पर कटाक्ष किया। संबित पत्रा ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि चुनाव हारने के डर से कांग्रेस ने दिल्ली में दिया वॉकओवर। कागज नहीं दिखाएंगे तो दिल्ली में कांग्रेस के उम्मीदवार नामांकन कैसे भरेंगे। साथ ही संबित ने चुनाव आयोग से पूछा कि आप बिना कागज के भी नामांकन लेते हैं क्या।
https://twitter.com/INCIndia?ref_src=twsrc%5Etfw
उसके बाद संबित और दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। दोनों ही नेताओं को एक-दूसरे के समर्थक सीएए और एनआरसी पर पढ़कर ज्ञान देने की बात लिख रहे हैं। एक यूजर ने दिग्विजय सिंह की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि दिग्विजय सिंह खुद कागत दिखाते हुए। दूसरे यूजर ने लिखा कि जो लोग कुछ दिन पहले कह रहे थे कि कागज नहीं दिखाएंगे, वो आज भाग-भाग कर दिल्ली में नामांकन भर रहे हैं।
https://twitter.com/Mayanksethi1980/status/1219454291263381505?ref_src=twsrc%5Etfw

नहीं वापस लेंगे सीएए
कांग्रेस के साथ-साथ देश भर में सीएए को लेकर विरोध हो रहा है। दिल्ली के बाद भोपाल में भी मुस्लिम महिलाएं सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं, जबलपुर दौरे पर आए अमित शाह ने साफ कर दिया था कि हम सीएए के मुद्दे पर एक इंच पीछे नहीं हटेंगे। यही नहीं मंगलवार को लखनऊ में भी एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सीएए पर कोई समझौता नहीं होगा। हम पीछे नहीं हटेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो