script

राजधानी में लापवाही से चला रहे वाहन, जा रही लोगों की जान

locationभोपालPublished: Jan 15, 2022 01:52:14 am

Submitted by:

govind agnihotri

सड़क हादसे में घायल हुए युवक और बुजुर्ग ने दम तोड़ा
 

road accident in bhopal

राजधानी में लापवाही से चला रहे वाहन, जा रही लोगों की जान

भोपाल. शहर के बैरसिया थाना इलाके में गुरुवार को तेज रफ्तार कार चालक ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, तो खुलासा हुआ कि कार चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ था। ऐसे में उसके खिलाफ गुरुवार देर रात प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार सुरेश अहिरवार पुत्र प्रभुलाल (40) विदिशा जिले के कनारिया के निवासी थे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कुल्होर पेट्रोल पंप के पास उनका हादसा हो गया था। वह किसी काम से जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुरेश सड़क पर गिर गया। इससे उन्हें गंभीर चोट आई थीं। लोगों के सहयोग से तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने चैक करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए पड़ताल की, तो सामने आया कि कार चालक की लापरवाही से यह घटना हुई थी। इस पर पुलिस ने गुरुवार देर रात कार चालक पर लापरवाही के चलते 279, 337, 304 ए का प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत
उधर, राजधानी के रातीबड़ थाना क्षेत्र में करीब 19 दिन पहले सड़क हादसे के बाद घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई है। अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर इस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। रातीबड़ पुलिस ने बताया कि ब्रह्मपुरी नीलबड़ निवासी 75 वर्षीय राम शिरोमणि चौहान परिवार सहित रहते थे। बीती 25 दिसंबर को वह थाना क्षेत्र में देर रात करीब 11 बजे सड़क से कहीं जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। उन्हें तत्काल इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 19 दिन बाद गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ट्रेंडिंग वीडियो